Life line Palmistry: हथेली में जीवन रेखा छोटी हो तो क्या जल्दी हो जाती है मृत्यु?

Published : Jun 27, 2026, 11:38 AM IST
Life line Palmistry

सार

Short Life Line Meaning: हथेली की रेखाओं को देखकर किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इनमें से जीवन रेखा व्यक्ति की उम्र के बारे में संकेत देती है।

Life Line Age Palmistry: हमारी हथेली में कईं सारी रेखाएं हैं, इनमें से जीवन रेखा भी एक है। जीवन रेखा को लेकर लोगों के मन में कईं जिज्ञासाएं हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा छोटी है तो उसकी आयु भी कम होगी। हालांकि, हस्तरेखा शास्त्र के आधार पर ऐसा निष्कर्ष सीधे तौर पर नहीं निकाला जा सकता। जीवन रेखा को केवल उम्र का पैमाना नहीं माना गया है, बल्कि इसे व्यक्ति की एनर्जी, सेहत और जीवन के उतार-चढ़ाव से से जोड़कर भी देखा जाता है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसी होगी होने वाली पत्नी, झगड़ालू या समझदार?

हथेली में कहां होती है जीवन रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जीवन रेखा अंगूठे और तर्जनी के बीच से शुरू होकर शुक्र पर्वत के चारों ओर घूमते हुए कलाई की ओर जाती है। किसी की हथेली में ये रेखा छोटी होती है तो किसी की हथेली में बड़ी। कुछ लोगों के हाथ में रेखा कटी और दोमुंही भी होती है। ये सभी बातें व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डालती हैं जैसे व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, उत्साह और महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में संकेत माना जाता है।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: शादी के बाद बढ़ता है इन 4 नाम वालों का बैंक बैलेंस, ससुराल से भी मिलती है प्रॉपर्टी

क्या छोटी जीवन रेखा का मतलब कम उम्र है?

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो छोटी जीवन रेखा का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति की मृत्यु जल्दी हो जाएगी। अनुभवी हस्तरेखा विशेषज्ञों का मानना है कि छोटी लेकिन स्पष्ट और गहरी जीवन रेखा भी अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का संकेत हो सकती है। किसी भी व्यक्ति की उम्र का अंदाजा सिर्फ जीवन रेखा देखकर नहीं लगाया जा सकता है। देखने में आता है कि कईं बार लंबी जीवन रेखा वाले व्यक्ति की मृत्यु भी जल्दी हो जाती है।

कैसे लगाते हैं उम्र का अनुमान?

हस्तरेखा शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की उम्र के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए केवल जीवन रेखा नहीं देखी जाती। इसके साथ मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा, भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और हथेली के विभिन्न पर्वतों पर भी गौर किया जाता है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए भी किसी भी व्यक्ति की उम्र के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। इसलिए सिर्फ जीवन रेखा की लंबाई के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं माना जाता।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

आज का राशिफल 27 जून 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी जॉब-4 का बिगड़ेगा बजट, पढ़ें Today's Horoscope
Kal Ka Rashifal 27 June 2026: 3 शुभ योग चमकाएंगे किस्मत, 5 राशियों का हो सकता है प्रमोशन