Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग, 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा

Published : Feb 13, 2026, 03:37 PM IST

Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि पर्व पंचग्रही योग में मनाया जाएगा। इस दुर्लभ योग का फायदा 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा होगा। पैसा, प्रमोशन, मान-सम्मान के साथ-साथ इन्हें और भी कईं फायदे इससे हो सकते हैं।

PREV
16
महाशिवरात्रि पर किस राशि में बनेगा पंचग्रही योग?

Mahashivratri 2026 Rashifal: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुंभ राशि में 5 ग्रह एक साथ रहेंगे। ये पांच ग्रह हैं- सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु। ऐसी दुर्लभ घटना बहुत कम देखने को मिलती है जब 9 में से 5 ग्रह किसी एक ही राशि में हो। महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग बनने का सबसे ज्यादा फायदा 5 राशि वालों को होगा। इन पांचों राशि वालों के जीवन में खुशहाली रहेगी। धन लाभ के साथ इन्हें दूसरे फायदे भी होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश

26
मेष वालों का बढ़ेगा पराक्रम

महाशिवरात्रि पर पंचग्रही संयोग होने से इस राशि के लोगों के पद और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई नया काम भी ये लोग शुरू कर सकते हैं जिससे इन्हें भविष्य में लाभ होगा। इस राशि के लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनका ये काम भी पूरा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंध पहले से अच्छे हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Shiv Chalisa Lyrics in Hindi: रामबाण उपाय, महत्व, फायदे, दैनिक पाठ के नियम और महाशिवरात्रि पर पाठ क्यों करें?

36
कर्क वालों को मिलेगी खुशखबरी

इस राशि के लिए भी पंचग्रही योग बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज इन्हें मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाना यादगार रहेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

46
सिंह वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी ये समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। नया मकान-दुकान या अन्य कोई प्रॉपर्टी इस राशि के लोग खरीद सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

56
तुला वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के पूरे-पूरे योग पंचग्रही संयोग के चलते बनेंगे। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। सुसराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा जिससे अटके हुए कामों में गति आ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी।

66
धनु वालों को मिलेगी सुख-शांति

इस राशि के लोगों को भी पंचग्रही योग का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। इनके जीवन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी। इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का पदा और पराक्रम बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories