Mangal Gochar 2026: खत्म होगा विस्फोटक योग, 5 राशि वालों को मिलेगी खुशियां-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Published : May 08, 2026, 03:34 PM IST

Mangal Gochar May 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और नेतृत्व का कारक माना जाता है। जब भी मंगल राशि परिवर्तन करता है, इसका असर सभी 12 राशियों पर होता है। मई 2026 में मंगल राशि बदलने जा रहा है।

PREV
16
मई 2026 में मंगल कब बदलेगा राशि

Mangal Rashifal May 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल ग्रह इस समय मीन राशि में शनि के साथ है। शनि और मंगल की युति से विस्फोटक नाम का अशुभ योग बन रहा है। 11 मई 2026 को मंगल मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष मंगल की स्वराशि है, इसलिए यह गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान कुछ राशि वालों को करियर, धन और पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए मंगल का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा…


ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, 17 मई से शुरू होगा गोल्डन टाइम

26
मेष राशि वालों को होगा फायदा

ये मंगल की स्वयं की राशि है। मंगल अपनी ही राशि में प्रवेश करेगा, जिससे इस राशि के लोगों आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में नई शुरुआत कर सकते हैं। कोई बड़ी सफलता भी इस राशि के लोगों को मिल सकती है। अचल संपत्ति यानी भूमि, भवन से भी फायदा हो सकता है।


ये भी पढ़ें-
Palmistry: हथेली पर त्रिभुज का निशान है? जानें ये भाग्यशाली है या अशुभ

36
सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत

मंगल के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। यात्रा से लाभ हो सकता है। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह भी खत्म होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

46
वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि का स्वामी भी मंगल ही है। इसलिए राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर लाभदायक रहेगा। इन लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो विरोधियों पर जीत हासिल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

56
धनु राशि वाले करें इन्वेस्मेंट

मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट से लाभ हो सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा, इन्हे अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

66
मकर राशि वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। नौकर में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होने से प्रमोशन के योग बन सकते हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories