Shani Nakshtra Gochar 2026: शनिदेव जब भी राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो इसका असर सभी राशि के लोगों पर होता है। 17 मई को शनिदेव मीन राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ऐसा होने से 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।
Shani Nakshtra Gochar Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है। ये ग्रह जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशि के लोगों पर होता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में स्थित है। 17 मई को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जहां ये 9 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे। शनि के नक्षत्र बदलने का असर सभी राशि के लोगों पर होगा मगर इसका सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि के लोगों को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा, से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
शनि के नक्षत्र बदलने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से नई संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि खरीद सकते हैं। लव लाइफ भी शानदार रहेगी।
इस राशि के लोग जो सेहत के कारण लंबे समय से परेशान हैं, उन्हें राहत मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर कोई पैसा लंबे समय से अटका है तो वह मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोई नया स्टार्ट अप शुरू कर सकते हैं। पैसों की तंगी दूर होगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। समय अनुकूल रहेगा।
45
तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा। इनके जीवन में चल रही परेशानियां अचानक खत्म हो सकती हैं। नौकरी-बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। दोस्तों और परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
55
धनु वालों की खत्म होंगी परेशानियां
इस राशि को लोग जो काफी समय से परेशान थे, उन्हें राहत मिलेगी। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें आराम मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.