Mars Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना गया है। ये ग्रह जब भी राशि बदलता है तो सभी पर इसका असर होता है।
Mars Nakshatra Change 2026: 24 जुलाई 2026 को मंगल चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र से निकलकर अपने ही स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है। इस नक्षत्र में मंगल 12 अगस्त 2026 तक रहेगा। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इन लोगों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा…
25
मेष वालों की चमकेगी किस्मत
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा सौदा मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलेंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा।
35
मिथुन वालों की बढ़ेगी इनकम
इस राशि के लोगों के इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। पैसों की तंगी भी दूर होगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबार में नए संपर्क बनेंगे, जिनका भविष्य में फायदा होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा।
मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा मिल सकता है। किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है।
इस राशि वालों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट की संभावना है। बिजनेस में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.