Saturn Retrograde 2026: 27 जुलाई से शनि वक्री होने जा रहा है। शनि की ये स्थिति 138 दिन तक रहेगी। जिन लोगों पर शनि की ढैया है, उन पर भी शनि के वक्री होने का असर होगा।
Shani Vakri Rashifal 2026: ज्योतिषियों के अनुसार शनि साल में एक बार वक्री होता है। इस बार शनि 27 जुलाई को वक्री होगा, सरल भाषा में कहें तो इस दिन से शनि की उल्टी चाल शुरू होगी जो 22 दिसंबर तक यानी पूरे 138 दिन तक रहेगी। शनि के वक्री होने का असर वैसे तो सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा लेकिन जिन लोगों पर शनि की ढैया चल रही है, उनके लिए ये समय कैसा रहेगा, ये बात सभी जानना चाहते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए किन राशियों पर शनि की ढैया है और उनके जीवन में क्या परिवर्तन होने वाला है…
ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2026: केतु का नक्षत्र परिवर्तन बढ़ाएगा मुश्किलें, 5 राशियों के लिए खतरे का संकेत
किन राशियों पर है शनि की ढैया?
इस समय 2 राशियों पर शनि की ढैया चल रहा है। ये 2 राशिया हैं- सिंह और धनु। वर्तमान में इनके जीवन में काफी उथल-पुथल चल रही है। पैसों की तंगी के कारण इनके कुछ जरूरी काम रुके हुए हैं। परिवार में भी किसी बात को लेकर खींचतान की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। इन दोनों राशियों पर शनि की ढैया मार्च 2025 से चल रही है जो 3 जून 2027 तक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 4 राशियों पर आएगा संकट, न लें बड़े फैसले-बढ़ेगा खर्च और होंगे विवाद
शनि वक्री 2026 सिंह राशिफल
इस राशि के लोगों के जीवन में जो उलझनें पिछले समय से चल रही है, उसमें थोड़ी कमी आ सकती है। पैसों की तंगी के चलते जो काम रूके हैं वो पूरे हो सकते हैं। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी और सुख-समृद्धि के योग बनेंगे। बच्चों को पढ़ाई में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
शनि वक्री 2026 धनु राशिफल
इस राशि के लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें जीत मिलने की उम्मीद है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। अचानक बड़ा धन लाभ होगा जिससे आप अपना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत में भी पहले से काफी सुधार होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
