Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल बदलेगा रााशि, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Published : Mar 30, 2026, 04:23 PM IST

Mars Transit April 2026: मंगल ग्रह 2 अप्रैल को राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। मंगल का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा। इन राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।

PREV
15
अप्रैल 2026 में मंगल कब बदलेगा राशि?

Mangal Rashifal April 2026: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें मंगल भी एक है। मंगल ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहते हैं। ये ग्रह 2 अप्रैल को यानी हनुमान जयंती के दिन कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। 4 राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष वालों को होगा धन लाभ

मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा क्योंकि इनके अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। नौकरी-बिजनेस से भी अतिरिक्त धन लाभ होने की उम्मीद बनेगी। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों का पूरा सहयोग इन्हें मिलेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से खुशी मिलेगी।

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

35
सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अगर इनके जीवन में कोई परेशानी है तो उसमें भी इन्हें राहत मिलेगी। संतान के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी ये लोग जा सकते हैं। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो उसमें आराम मिलेगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 30 March-5 April 2026: शनि-मंगल बनाएंगे ‘विस्फोटक योग’, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

45
तुला वालों की टेंशन होगी दूर

इस राशि के लोग पिछले काफी समय से परेशान चल रहे हैं, उनकी टेंशन दूर हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं वे इस दौरान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

55
धनु वालों की सुधरेगी सेहत

मंगल के राशि बदलने से इस राशि के लोगों की सेहत में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इनके इलाज में जो पैसा खर्च हो रहा है, उसमें भी कमी आ सकती है जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी-बिजनेस में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग किसी दवाब में है, उन्हें राहत मिलेगी। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।


 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories