Mangal Gochar 2026: मंगल बढ़ाएगा बैंक बैलेंस, 4 राशि वाले जमकर काटेंगे चांदी

Published : Jan 10, 2026, 04:08 PM IST

Mangal Gochar 2026: ग्रहों का सेनापति मंगल ग्रह जनवरी 2026 के मध्य में राशि परिवर्तन करेगा, जिसका सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। इनका बैंक बैलेंस अचानक बढ़ सकता है।

PREV
15
जनवरी 2026 में मंगल कब बदलेग राशि?

Mangal Rashifal January 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों सेनापति कहा जाता है। इस ग्रह का स्वभाव बहुत ही उग्र है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल लगभग 45 दिन में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में मंगल ग्रह धनु राशि में स्थित है। 15 जनवरी को ये ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा, मगर सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि

25
मेष वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

मकर राशि में मंगल के प्रवेश करने से मेष राशि वालों को अच्छा-खासा फायदा होगा। इनके बैंक बैलेंस में अचानक तेजी आ सकती है। अगर या नया मकान या दुकान खरीदने का विचार कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग इनके काम से बहुत खुश रहेगा। इनके अटके हुए कामों में गति आएगी। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।


ये भी पढ़ें-
Astrology: कैसे सिग्नेचर वाले होते हैं लकी? हस्ताक्षर से जानें नेचर-फ्यूचर की खास बातें

35
सिंह वालों का होगा प्रमोशन

मंगल के राशि बदलने से इस राशि के लोगों का पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी में इनका प्रमोशन भी संभव है। जिन लोगों को नौकरी की तलाश है, उन्हें भी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के अटके हुए काम पूरे होंगे। पति-पत्नी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी खत्म हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

45
तुला वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है। जो लोग रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। मनचाही नौकरी मिल सकती है। घर-परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी लाभ के योग बन रहे हैं।

55
वृश्चिक वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के स्वामी भी मंगल ही हैं। इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। पिछले समय से इनके जीवन में जो परेशानियां बनी हुई है वो खत्म होंगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रेमियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories