Mangal Guru Yuti 2026: 18 सितंबर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन में मिलेंगे बड़े फायदे

Published : Sep 05, 2026, 03:52 PM IST

Mars Jupiter Conjunction 2026: सितंबर 2026 में मंगल और गुरु ग्रह की युति बनने जा रही है। ये युति कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाली रहेगी। इन राशियों को कईं तरह के फायदे इस दौरान होंगे।

PREV
15
सितंबर 2026 में कब बनेगी मंगल-गुरु की युति?

Mangal Guru Yuti Rashifal: 18 सितंबर 2026 को मंगल ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि में पहले से ही गुरु ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में मंगल और गुरु की युति बनेगी, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार मंगल ऊर्जा, साहस, जमीन-जायदाद और मेहनत का कारक है, जबकि गुरु ज्ञान, धन, तरक्की और सौभाग्य से जुड़े ग्रह माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं वे 4 राशियां कौन-सी हैं…

25
मेष वालों को करियर में होगा फायदा

मंगल-गुरु की युति इस राशि के लोगों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम दे सकती है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपके काम की तारीफ होगी। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट या लाभ का सौदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा होने के योग हैं।

35
कर्क वालों को होगा धन लाभ

मंगल और गुरु की युति कर्क राशि में ही बनने जा रही है, इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका प्रभाव काफी खास रहेगा। इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में मजबूती आएगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध दिलाएगा सफलता, 4 राशियों को जॉब-बिजनेस में एक्सट्रा पैसा-इन्वेस्टमेंट से भी फायदा

45
वृश्चिक वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए मंगल का राशि परिवर्तन इनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मंगल-गुरु की युति से भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी में तरक्की और व्यापार में विस्तार के अवसर बनेंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 सितंबर से 3 राशियां रहें सावधान, शुरू होंगे बुरे दिन-बढ़ सकता है खर्च और टेंशन

55
मीन वाले करेंगे बड़ी बिजनेस डील

इस राशि के स्वामी गुरु हैं और कर्क राशि में गुरु के साथ मंगल की युति आपके लिए कई सकारात्मक बदलाव ला सकती है। करियर में सफलता मिलने के साथ आय के नए स्रोत बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नए ग्राहकों और बड़े सौदों से फायदा हो सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories