Ruby Stone: रंक को राजा बना सकता है ‘माणिक’, किसके लिए शुभ-कौन न पहनें? जानें फायदे और नियम

Published : Apr 21, 2026, 04:36 PM IST
Ruby Stone

सार

Ruby Stone In Hindi: नवरत्नों में माणिक भी एक है। ये रत्न बहुत ही शक्तिशाली है। कहते हैं कि जिसे भी ये रत्न सूट हो जाए उसे रंक से राजा बना देता है। ये दिखने में भी काफी सुंदर और आकर्षक होता है।

Ruby Stone Name In Hindi: ज्योतिषियों के अनुसार हर व्यक्ति को उसकी राशि के अनुसार रत्न पहनना चाहिए, तभी उसे हर काम में सफलता मिल सकती है। रत्न शास्त्र में मुख्य 9 रत्न बताए गए हैं। इनमें से माणिक भी एक है, इसे अंग्रेजी में Ruby कहते हैं। खास बात ये है कि माणिक को रत्नों का राजा कहा जाता है। ये सूर्य का रत्न है। इसलिए सूर्य से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इसे पहनने की सलाह दी जाती है। यह दिखने में गुलाबी रंग का होता है। जानें माणिक रत्न किसने पहनना चाहिए-किसे नहीं?

ये भी पढ़ें-
Emerald Benefits: सप्ताह में किस दिन पहनें पन्ना रत्न, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें नियम और फायदे

माणिक किसके लिए शुभ-कौन न पहनें?

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो माणिक यानी रूबी मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ होता है। वहीं कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए ये सामान्य फल देने वाला माना गया है। वृषभ, कन्या, मकर, कुंभ और तुला राशि वालों को माणिक भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। नहीं तो इनके बुरे दिन शुरू हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
केतु का रत्न लहसुनिया: किस्मत बना भी सकता है-बिगाड़ भी, कौन पहनें-कौन बचें?

कैसे पहनें माणिक? जानें मंत्र

माणिक रत्न को सोने, तांबे या पंचधातु की अंगूठी में पहनना शुभ होता है। इसे धारण करने का सबसे शुभ दिन है रविवार क्योंकि ये दिन सूर्यदेव से संबंधित है। इसे सुबह सूर्योदय के समय पहनना चाहिए। माणिक पहनने से पहले ऊं आदित्याय नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस रत्न को पहनने से जल्दी ही आपके जीवन में पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेगा।

माणिक पहनने के फायदे

1. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति हैं, वे अगर माणिक पहनें तो उनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
2. जिन लोगों का आत्मविश्वास कम हो और जिनकी निर्णय लेने की क्षमता कम हो, उन्हें भी माणिक पहनना चाहिए।
3. माणिक पहनने से जीवन में सुख-शांति और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
4. सरकारी नौकरी और राजनीति में सफलता के लिए माणिक पहना जाता है।
5. अगर पिता से आपके संबंध ठीक नही हैं तो भी ये रत्न आप पहन सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1. बिना ज्योतिषी की सलाह के माणिक न पहनें।
2. माणिक पहनने से अगर आंखों, हड्डियों और हृदय संबंधित समस्याएं होने लगे तो इसे तुरंत निकाल दें।
3. कम से कम 5 रत्ती यानी कैरेट का माणिक जरूर पहनें।
4. दागदार या दरार वाला माणिक पहनना अशुभ माना गया है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 21 April 2026: सूरदास जयंती आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, किस दिशा में यात्रा न करें?
Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: मंगलवार को गजकेसरी योग से 4 राशि वालों को होगा धन लाभ