मंगल ग्रह अब शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में इस गोचर को काफी अहम माना जा रहा है। शनि के नक्षत्र में मंगल का आना कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा और उनके जीवन पर सकारात्मक असर डालेगा।
मेष राशि वालों को सहकर्मियों का पूरा सपोर्ट और दोस्तों की मदद मिलेगी। इससे आपके लिए सफलता की राह आसान हो जाएगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं।
25
वृषभ राशि
मंगल का यह गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन पर पॉजिटिव असर डालेगा। आप अपने काम में तरक्की करेंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा।
35
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा। यह समय प्यार और रिश्तों के लिए बहुत अच्छा है। अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है।
45
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस गोचर के पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे। आपकी पर्सनैलिटी में सुधार होगा, सेहत अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
55
धनु राशि
शनि के नक्षत्र में मंगल का आना धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा और हर काम में सफलता हाथ लगेगी।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.