Merchant Stone: बिजनेस-नौकरी में सक्सेस के लिए पहनें ‘मर्चेंट स्टोन’, जानें पहनने का सही तरीका और मंत्र

Published : Apr 28, 2026, 01:32 PM IST
Merchant Stone

सार

Merchant Stone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के अनेक उपाय बताए गए हैं, रत्न यानी जेम्स पहनना भी इनमें से एक है। हर रत्न के कईं उपरत्न भी होते हैं जैसे पुखराज का उपरत्न है सुनहला। इसे पहनने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Merchant Stone In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक विशेष रत्न यानी जेम्स बताया गया है। जिसे पहनने से इस ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलते हैं। लेकिन ये रत्न बहुत ही महंगे होते हैं इसलिए हर व्यक्ति इसे नहीं पहन सकता। इन रत्नों के कईं उपरत्न भी कहते हैं जैसे पुखराज का उपरत्न है सुनहला, इसे मर्चेंट स्टोन भी कहते हैं। दिखने में ये थोड़ा-थोड़ा पुखराज जैसा ही होता है लेकिन इसकी कीमत पुखराज से काफी कम होती है। बहुत से लोग गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए सुनहला पहनना पसंद करते हैं। आगे जानिए इस उपरत्न से जुड़ी खास बातें…


ये भी पढ़ें-
Moti Stone Astrology: कैसे करें असली मोती की पहचान, किसके लिए लकी, कैसे पहनें? जानें A To Z

कैसा होता है सुनहला उपरत्न?

सुनहला उपरत्न दिखने में थोड़ा-थोड़ा पुखराज की तरह ही होता है लेकिन इसका कलर पुखराज से थोड़ा डार्क होता है। इसे धारण करने से करियर और बिजनेस में लाभ की स्थिति बनती है। विद्यार्थी अगर इसे पहन ले तो उनकी बुद्धि बहुत तेज हो जाती है जिससे उन्हें परीक्षा में सफलता मिलने की आशा और अधिक हो जाती है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति स्वयं की सूझबूझ से निर्णय लेकर आर्थिक तंगी से निकलने में सक्षम रहता है। धनु और मीन राशि के लोग इसे पहनें तो बहुत शुभ रहता है।

ये भी पढ़ें-
Pukhraj Stone: सोई किस्मत जगा सकता है पुखराज, किस राशि के लिए बेस्ट, कैसे पहनें? जानें हर बात

कैसे पहनें सुनहला उपरत्न?

सुनपहला उपरत्न को गुरुवार को पहनना चाहिए। लेकिन इसके पहले तांबे की कटोरी में गाय का कच्चा दूध, शहद, घी, गंगाजल और तुलसी की पत्तियां लेकर इसमें सुनहला रत्न को डाल दें। अब ऊं ग्रां ग्रीं ग्रूं गुरुवे नम:’ इस मंत्र का कम से कम एक माला जप करें। अब इस रत्न को निकालकर गंगाजल से साफ कर लें और बृहस्पतिदेव का ध्यान करते हुए धारण करें।

इन बातों का रखें ध्यान-

1. सुनहला को हीरा, नीलम या गोमेद के साथ नहीं पहनना चाहिए, नहीं तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
2. सुनहला उपरत्न टूटा हुआ, चटका हुआ नहीं होना चाहिए और न ही इसमें कोई काला धब्बा होना चाहिए।
3. इसे पहनने से पहले योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें और ये कितने कैरेट का पहनें ये भी जरूर पूछें।
4. सुनहला को सोने या पंचधातु में ही जड़वाएं। चांदी या लोहे में भूलकर न पहनें।
5. इसे पहनने के बाद सेहत में बदलाव हो तो इसे तुरंत उतार दें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 28 April 2026: मंगल प्रदोष आज, कब से कब तक रहेगा राहुकाल, किस दिशा में यात्रा न करें?
28 अप्रैल 2026 का राशिफल: मंगलवार को 4 राशि वालों को प्रॉपर्टी से होगा फायदा