Birth Date: इन 3 तारीखों पर जन्मीं महिलाएं खूबसूरती में देती हैं बेटियों को टक्कर!

Published : Feb 20, 2026, 04:47 PM IST

Numerology Reveals: कुछ महिलाएं ज्यादा उम्र की होकर भी जवान ही दिखती हैं यानी उम्र का इनकी खूबसूरती पर कोई असर नहीं होता। इसके पीछे इनकी डेट ऑफ बर्थ का खास राज छिपा हो सकता है।

PREV
14
क्यों ज्यादा उम्र में जवान दिखती हैं ये महिलाएं

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष यानी न्यमरोलॉजी में आपकी नेचर और फ्यूचर के बहुत सारे राज छिपे होते हैं। अंक विशेषज्ञों की मानें तो कुछ खास डेट्स पर जन्मीं महिलाएं लंबे समय तक जवान ही दिखती हैं यानी इनकी खूबसूरती पर उम्र का कोई असर नहीं होता। कईं बार तो खूबसूरती के मामलों में अपनी ही बेटी को टक्कर देती नजर आती हैं। ऐसा अक्सर उन महिलाओं के साथ होता है जिनका मूलांक 6 होता है। आगे जानिए क्यों खास मूलांक 6 और इससे जुड़ी खास बातें…


ये भी पढ़ें-
Numerology: ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इन 7 तारीखों पर जन्मी लड़कियां!

24
शुक्र ग्रह का अंक है 6

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है जो शुक्र ग्रह से संबंधित है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। मूलांक 6 वाली महिलाओं पर शुक्र का विशेष प्रभाव देखा जाता है, जिसके चलते ये 40 की होकर भी 25 साल की ही नजर आती हैं। यानी इनके चेहरे पर उम्र का कोई खास प्रभाव नहीं दिखाई देता।

ये भी पढ़ें-
Budh Vakri: 26 फरवरी से बुध होगा वक्री, 4 राशि वालों को मिलेगा पैसा-इज्जत और शोहरत!

34
शुक्र से मिलती है नैसर्गिक सुंदरता

शुक्र ग्रह से प्रभावत होने के कारण मूलांक 6 वाली महिलाओं के चेहर पर गजब का आकर्षण होता है जो लंबे समय तक बना रहता है। यही कारण है कि सुंदरता में अपनी बेटी को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। इनके हाव-भाव और बोलचाल का तरीका भी इनकी पर्सनालिटी को सूट करता है। ग्रेसफूल होने के साथ-साथ इनके चेहरे पर कोमलता, संतुलन और चमक दिखाई देती है।

44
हर तरह का सुख भोगती हैं ऐसी महिलाएं

मूलांक 6 वाली महिलाएं शुक्र ग्रह के चलते अपने जीवन में हर तरह का सुख भोगती हैं क्योंकि शुक्र को सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, कला, विलासिता और धन कारक ग्रह माना जाता है। ये ग्रह जिस पर भी मेहरबान होता है, उसे अपने जीवन में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसी ही स्थिति मूलांक 6 वाली महिलाओं की होती है। इन्हें अपने पिता के साथ-साथ पति के घर में भी हर तरह का सुख मिलता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories