Name Astrology: नाम की स्पेलिंग में एक से ज्यादा 'A' वाले लोग लकी होते हैं या अनलकी?

Published : Jun 11, 2026, 10:06 AM IST
Name Astrology In Hindi

सार

Name Spelling Astrology: नाम की स्पेलिंग में एक से ज्यादा 'A' होना शुभ माना जाता है या अशुभ?, नेम एस्ट्रोलॉजी में 'A' अक्षर को इतना खास क्यों माना जाता है? एक से ज्यादा 'A' वाले लोगों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?

Name Astrology In Hindi: नेम एस्ट्रोलॉजी में नाम की स्पेलिंग का व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर पर विशेष प्रभाव माना जाता है। देखने में आता है कि कुछ लोगों के नाम में एक ही अक्षर 2 या इससे ज्यादा बार आता है तो ऐसे लोग बहुत ही खास होते हैं। कई लोगों के नाम में एक से ज्यादा बार 'A' अक्षर आता है, जैसे Aarav, Aakash, Aahana, Aarya या Ananya। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या नाम में बार-बार 'A' आना उनके लिए शुभ है या अशुभ? आगे जानिए नेम एस्ट्रोलॉजी इसके बारे में क्या कहती है…

ये भी पढ़ें-
Numerology: महीने की किस तारीख को जन्मे लोग होते हैं सबसे ज्यादा धनवान?

'A' अक्षर क्यों है खास?

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार 'A' अंग्रेजी वर्णमाला का पहला अक्षर है। ये बहुत ही खास होता है। 'A' को लीडरशिप, कॉन्फिडेंस, नई शुरुआत और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के नाम 'A' अक्षर से शुरू होता है वे अक्सर अपने टारगेट को लेकर गंभीर और मेहनती माने जाते हैं। इनमें क्रोध और साहस बहुत ज्यादा होता है।

ये भी पढ़ें-
पैसा नहीं टिकता? ये 4 रत्न बढ़ा सकते हैं आपका बैंक बैलेंस

नाम में एक से ज्यादा 'A' हो तो?

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों के नाम में एक से अधिक बार 'A' आता है, ऐसे लोगो में इस अक्षर से जुड़ी विशेषताएं और अधिक मजबूत हो सकती हैं। ऐसे लोग ओवर कॉन्फिडंस हो सकते हैं और बहुत ज्यादा क्रोध इन्हें तानाशाह बना सकता है लेकिन इनका साहस इन्हें ऊंचाइयों तक भी ले जाता है। इनमें नेतृत्व क्षमता भी अच्छी देखी जाती है।

ऐसे लोग लकी होते हैं या अनलकी?

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार सिर्फ एक अक्षर से व्यक्ति को लकी या अनलकी कहना ठीक नहीं है। लेकिन नाम में कई बार 'A' होने को पॉजिटिव एनर्जी और कॉन्फिडेंस से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे लोग हाथ आए मौकों को जाने नहीं देते और उनका जमकर फायदा उठाते हैं। इसलिए इनका सफलता ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर की ओर उठता है।

ये बातें करती हैं परेशान

जहां एक ओर अंग्रेजी का 'A' लेटर आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है, वहीं इसकी अधिकता कभी-कभी व्यक्ति को जिद्दी या बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी बना देती है। ऐसे लोग अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, जिससे इनके रिश्ते लगातार बनते-बिगड़ते रहते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, सर्वार्थसिद्धि योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: बुधवार को सौभाग्य योग दिलाएगा सफलता, 3 राशियों को होगा धन लाभ