Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां होती हैं Best Life Partner

Published : May 24, 2026, 10:27 AM IST
Numerology

सार

DOB Numerology: डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख से भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में जाना जा सकता है। किन डेट्स पर जन्मीं लड़कियां बेस्ट लाइफ पार्टनर हो सकती हैं, इसके बारे में भी अंक ज्योतिष में बताया गया है।

Birth Date Personality: न्यूमरोलॉजी के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव, सोच और रिश्तों के बारे में काफी कुछ बता सकती है। माना जाता है कि कुछ खास तारीखों में जन्मी लड़कियां रिश्तों को बहुत अच्छे से संभालती हैं और परिवार को जोड़कर रखने में माहिर होती हैं। यही कारण है कि उन्हें परफेक्ट वाइफ मटेरियल भी कहा जाता है। शादी के बाद ये अपने पति की किस्मत भी चमका देती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये खास डेट्स…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 25-31 May 2026: मई का अंतिम सप्ताह 4 राशियों के लिए रहेगा लकी, साप्ताहिक राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल

2, 11, 20 और 29 तारीख पर जन्मी लड़कियां

न्यूमरोलॉजी के अनुसार इन डेट्स पर जन्मीं लड़कियों का मूलांक 2 होता है जो चंद्रमा से संबंधित माना जाता है। कहते हैं कि इन डेट्स में जन्मी लड़कियां भावुक, फेमिली के लिए केयरिंग और रिश्तों को महत्व देने वाली होती हैं। ये अपने पार्टनर और परिवार की भावनाओं को अच्छी तरह समझती हैं। शादी के बाद ये अपने पति की हर खुशी का ध्यान रखती है।

ये भी पढ़ें-
DOB Astrology: नौकरी या बिजनेस, कहां से आएगा पैसा? जन्म तारीख से जानें सीक्रेट

6, 15 और 24 तारीख पर जन्मी लड़कियां

इन डेट्स पर जन्मी लड़कियों का मूलांक 6 होता है जो शुक्र ग्रह से संबंधित है। इन डेट्स पर जन्मी लड़कियां दिखने में काफी सुंदर होती हैं और घर-परिवार की हर बात का ध्यान रखती है। इन्हें रिश्तों में प्यार और संतुलन पसंद होता है। ये अपने पति के लिये लकी साबित होती हैं और उसे शिकायत का कोई मौका भी नहीं देती। ये लड़कियां परिवार के लिए समर्पित रहती हैं।

1, 10, 19 और 28 तारीख पर जन्मी लड़कियां

इन डेट्स पर जन्मीं लड़कियों का मूलांक 1 है जो सूर्य से संबंधित है। माना जाता है कि इन डेट्स में जन्मी लड़कियां जिम्मेदार सोच वाली होती हैं। ये कठिन परिस्थितियों में भी परिवार का साथ नहीं छोड़तीं। ये लड़कियां अपने शांत स्वभाव और समझदारी के लिए जानी जाती हैं। ये रिश्तों में ईमानदारी और विश्वास को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। शादी के बाद ये पति और परिवार का पूरा ध्यान रखती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Weekly Horoscope 25-31 May 2026: मई का अंतिम सप्ताह 4 राशियों के लिए रहेगा लकी, साप्ताहिक राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal: 24 मई 2026 को चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत