
House Astrology Numerology: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। कोई कम उम्र में यह सपना पूरा कर लेता है, तो किसी को इसके लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति के महत्वपूर्ण अवसरों के बारे में पता लगाया जा सकता है। इससे भी जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति किस उम्र में अपना स्वयं का घर मिल सकता है। आगे डेट ऑफ बर्थ से जानें आपके पास कब होगा अपना घर...
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: बुध होगा वक्री, शुक्र बदलेगा राशि, कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन?
अंक ज्योतिष में मूलांक जन्म की तारीख से निकाला जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। इसी तरह 2, 11, 20 और 29 का मूलांक 2, तथा इसी क्रम में 1 से 9 तक मूलांक निर्धारित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें-
Palmistry Rajyog Signs: हथेली की 2 रेखाएं बनाती हैं राजयोग, देती हैं धन-संपत्ति और पद
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4, 6 और 8 वाले लोगों में संपत्ति बनाने की इच्छा और धैर्य अधिक देखा जाता है। कहा जाता है कि ये लोग योजनाबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य तय करते हैं और समय के साथ घर या जमीन खरीदने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इन मूलांकों के लोगों के लिए 30 से 40 वर्ष की आयु के बीच संपत्ति संबंधी अच्छे अवसर बनने की संभावना रहती है।
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3, 5 और 7 वाले लोग करियर, शिक्षा, यात्रा या नए अवसरों को अधिक प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में वे घर खरीदने का निर्णय थोड़ा बाद में ले सकते हैं। माना जाता है कि इन लोगों के लिए आर्थिक स्थिरता आने के बाद संपत्ति से जुड़े योग अधिक मजबूत होते हैं। इसलिए इनहें 50 साल के बाद घर का सुख मिलता है।
अंक शास्त्र की मानें तो मूलांक 1, 2 9 वाले लोगों को अपने पिता से ही संपत्ति जैसे मकान, दुकान आदि मिलती है। हालांकि ये भविष्य में स्वयं के पैसों से भी मकान बनाते हैं लेकिन इन्हें घर का सुख बचपन से ही मिलता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।