Palmistry Rajyog Signs: हथेली की 2 रेखाएं बनाती हैं राजयोग, देती हैं धन-संपत्ति और पद

Published : Jun 28, 2026, 10:19 AM IST
Palmistry Rajyog Signs

सार

Palmistry Wealth Signs: हथेली में कईं ऐसी रेखाएं हैं जो बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसी ही 2 रेखाएं मिलकर राजयोग का बनाती है जो जीवन में सफलता दिलाती हैं। 

Palmistry Success Signs: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और चिन्हों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन की संभावनाओं के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। हथेली की कुछ खास रेखाएं राजयोग का निर्माण भी करती हैं लेकिन ऐसा बहुत कम लोगों की हथेली में देखने को मिलता है। ऐसे योग वाले लोगों को जीवन में मान-सम्मान, आर्थिक उन्नति और नेतृत्व के अवसर मिलते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं हथेली ये रेखाएं...

ये भी पढ़ें-
Life line Palmistry: हथेली में जीवन रेखा छोटी हो तो क्या जल्दी हो जाती है मृत्यु?

भाग्य रेखा का स्पष्ट और मजबूत होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर बिना किसी बड़ी रुकावट के मध्यमा उंगली की ओर जाती है, तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसी रेखा को करियर में स्थिरता, मेहनत का उचित फल और जीवन में आगे बढ़ने के अवसरों से जोड़ा जाता है। पारंपरिक मान्यता है कि ऐसे लोगों को समय के साथ पैसा, नाम, पद और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसी होगी होने वाली पत्नी, झगड़ालू या समझदार?

सूर्य रेखा का उभरकर दिखाई देना

सूर्य रेखा को यश, सम्मान और पहचान का प्रतीक माना जाता है। यदि यह रेखा अनामिका उंगली के नीचे स्पष्ट और सीधी दिखाई दे, तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में पहचान मिलने की संभावना रहती है। कला, शिक्षा, एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनेस व अन्य क्षेत्रों में उन्हें अपनी प्रतिभा के कारण सम्मान मिलता है।

भाग्य और सूर्य रेखा बनाती हैं राजयोग

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो यदि हथेली में भाग्य रेखा और सूर्य रेखा दोनों स्पष्ट, गहरी और संतुलित हों, तो इसे राजयोग जैसे शुभ संकेतों में गिना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग अपने परिश्रम, निर्णय क्षमता और अवसरों का सही उपयोग करके बड़ा पद और धन-दौलत पाने में सफल रहते हैं। हालांकि ऐसा संयोग बहुत कम लोगों की हथेली में देखने को मिलता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: ब्रह्म और इंद्र योग का मिलेगा फायदा, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Mangal Gochar 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-प्रॉपर्टी में होगा लाभ