
उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 1 जुलाई 2023 को अंक 1 वालों को ससुराल पक्ष से फायदा हो सकता है, इनकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। अंक 2 वाले की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बिजनेस में सफलता भी मिलेगी। अंक 3 वाले निगेटिव बातों का खुद पर हावी न होने दें, इनकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। अंक 4 वाले की लव लाइफ अच्छी रहेगी, अनिद्रा की स्थिति बन सकती है। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक स्थिति थोड़ी सुस्त रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत की जरूरत पड़ सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी संभव है। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। ससुराल वालों से फायदा हो सकता है।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज लाइफ पार्टनर का आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका तनाव कम होगा। बारिश के कारण स्किन इन्वेक्शन हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेस में मनचाही सफलता मिल सकती है। लाभकारी यात्रा योग है। व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज दूसरों के मामलों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। निगेटिव बातों को खुद पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। युवा अपनी बढ़ी हुई आय देखकर खुश रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। एकाग्रता में कमी आ सकती है।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आपका गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। अनिद्रा की स्थिति हो सकती है। मन में नए विचार आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों के साथ भी मधुरता रहेगी।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज पैसों से जुड़े लेन-देन में नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि आज कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू न करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सावधानी से चलाने की जरूरत है। संतान संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि कारोबार में मंदी तनाव का कारण बन सकती है। व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो जल्द से जल्द उस पर अमल करें। लेन-देन में गलती से नुकसान भी हो सकता है।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि दूसरों के झगड़े में न पड़ें। महिलाओं को अपने ससुराल पक्ष से शिकायत हो सकती है। प्रेमियों के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। कुछ ऐसे खर्चे भी हो सकते हैं जिनसे आपको राहत नहीं मिल सकती है।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस को बढ़ाने के लिए योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गैरकानूनी गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। लोगों से मिलने-जुलने और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने पर ध्यान दें। तुरंत निर्णय लेने से बचें।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। बिजनेस में कोई काम नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत होगा। पुरानी चिंता से राहत मिल सकती है। उच्च आय योग भी आज बन रहा है। कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके काम में बाधा डाल सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News