13 जून 2023 का अंक राशिफल: किसे लेना पड़ सकता है कर्ज-पैसों के कारण किसका होगा विवाद? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

अंक राशिफल का चलन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। वैसे तो ये एक पश्चिमी ज्योतिष विधा है, लेकिन भारत में भी लोग अब इसे अपनाते जा रहे हैं। इसका मूल आधार है डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख। इसे न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jun 12, 2023 9:29 AM IST

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 13 जून, मंगलवार को अंक 1 वाले की समस्याओं का समाधान मिलेगा, इनके फायदे के कई मौके भी मिलेंगे। अंक 2 वालों के आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, पैसों से जुड़े मामलों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। अंक 3 को बिजनेस पर खास ध्यान देना होगा, इनकी सेहत खराब हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान रखें। अंक 4 वालों का संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि की जानकारी से मन थोड़ा विचलित रहेगा। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। वैवाहिक संबंधों को लेकर सावधान रहें। घर के बाहर की गतिविधियों पर भी नजर रखें। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। आत्मबल में वृद्धि होगी। किसी क़रीबी दोस्त के ख़राब बर्ताव से कुछ समय के लिए आप भावनात्मक रूप से आहत हो सकते हैं।

अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि बच्चों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। धन संबंधी कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते में प्रगाढ़ता आ सकती है। लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप श्रेष्ठ निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। आलस्य को हावी न होने दें। पुराने मुद्दों पर बात करने से विवाद हो सकता है। बुजुर्गों का सम्मान न टूटे इसका ध्यान रखें। बिजनेस की गतिविधियां धीमी रह सकती हैं। पार्टनर का सहयोग और धैर्य आपका मनोबल बनाए रखेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आपको मेहनत के अनुसार उचित परिणाम नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। खास काम पूरा करने में दोस्त का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि की जानकारी से मन थोड़ा विचलित रहेगा।

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों से जुड़े फैसले लेते समय बजट का ध्यान रखें। कर्ज लेने जैसी स्थिति बन सकती है। क्रोध के कारण मामला खराब हो सकता है। नई कार्य योजना आज शुरू हो सकती है।

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज विश्राम और मनोरंजन में समय बिताएं। समस्याओं का समाधान होगा। घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। नजदीकी रिश्तेदार से विवाद संभव है। व्यावसायिक गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि नौकरी में आपका प्रदर्शन खराब रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। फैमिली बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिसका लाभ मिल सकता है। संतान की सफलता से परिवार में भी उत्सव का माहौल रहेगा।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आपकी कार्यशैली में बदलाव आएगा। किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। बिजनेस की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। सेहत पहले से अच्छी रह सकती है।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
गणेशजी कहते हैं कि दूसरों की दखल से पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी। सूझ-बूझ से घर और व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा को लेकर भी उचित परिणाम मिलेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें-

Devshayani Ekadashi 2023: कब है देवशयनी एकादशी, क्या इस दिन सचमुच सो जाते हैं देवता? जानें मान्यता और खास बातें


Halharini Amavasya 2023: कब है आषाढ़ मास की अमावस्या, इसे क्यों कहते हैं हलहारिणी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!