
Aaj Ka Ank Rashifal 10 June 2025: अंक राशिफल के अनुसार, 10 जून 2025 को अंक 1 वालों का खर्च अचानक बढ़ सकता है जिससे इनका बजट बिगड़ सकता है। अंक 2 वाले नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे, इन्हें ऐसा करने से बचना होगा। अंक 3 वालों को धन लाभ हो सकता है और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। अंक 4 वालों की सेहत बिगड़ सकती है। आगे अंक ज्योतिष से जानें 10 जून 2025 का दिन किस अंक वाले व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा…
इस अंक वाले दूसरों के भरोसे कोई काम करेंगे तो परेशान रहेंगे। भाई-बहन का व्यवहार परेशान करने वाला रहेगा। खर्च कुछ ज्यादा हो सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ने का खतरा बना रहेगा। बिजनेस में घाटा हो सकता है।
इन लोगों का लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है, मामला ब्रेकअप तक पहुंच सकता है। स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी। कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं, लेकिन आज ऐसा करने से बचना होगा।
इस अंक के लोग संतान की किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ के हिसाब से दिन शानदार रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन संभव है।
इस अंक वाले लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। इन लोगों को सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए नहीं तो अस्पताल में एडमिट होने की नौबत आ सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा।
बिजनेस-जॉब में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मांगलिक उत्सव जैसे विवाह आदि में में शामिल होने का मौका मिलेगा। सरकारी कामों को गति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर आपकी समझ थोड़ी और परिपक्व हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
अस अंक वाले लोगों की सेहत में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इनके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता या मामा पक्ष की ओर से धन लाभ होगा। नए स्टार्टअप शुरू करने की योजना बन सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
इस अंक वालों की पारिवारिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। घर में कोई नया सदस्य भी आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।
इस अंक वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। भूमि, भवन, संपत्ति खरीदने के योजना बना रहे हैं तो इसमें सफलता भी मिलेगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
युवाओं का रुझान नौकरी के बजाए बिजनेस पर होगा। पहले किए इन्वेस्टमेंट से अच्छा-खासा फायदा होगा। लाइफ पार्टनर को बातों को दिल से लगाएंगे तो बड़ा विवाद हो सकता है। कुछ बातों को सुनकर भूल जाने में ही भलाई है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News