
Numerology Interesting Facts Related Mulank 7: न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से हम किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में जान सकते हैं। किस व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर कैसा होगा, इस बारे में भी डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक से जाना जा सकता है। देखने में आता है कि कुछ लोगों का स्वभाव बहुत ही रहस्यमयी होता है, इसके पीछे भी एक खास अंक हो सकता है। जानें कौन-सा है वो अंक…
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस अंक का स्वामी केतु है, जिसे रहस्यमयी ग्रह भी कहा जाता है। मूलांक 7 वाले लोगों पर इस ग्रह का प्रभाव सबसे अधिक देखा जाता है, जिसके चलते ये गुप्त विद्याओं के जानकार होते हैं।
1. जिन लोगों का मूलांक 7 होता है ऐसे लोग ज्यादा किसी से बात नहीं करते। इनके दोस्त भी कम ही होते हैं।
2. परिवार के लोगों से भी ये दूरी बनाकर रखते हैं। जितना काम सिर्फ उतना ही बोलते हैं।
3. इस मूलांक के लोग तंत्र-मंत्र, गुप्त विद्या या ज्योतिष के जानकार होते हैं। लेकिन ये अपनी सिद्धियों के बारे में किसी को बताते नहीं हैं।
4. ये पढ़ाई-लिखाई में सामान्य लेकिन तेज दिमाग होते हैं। इनके पास अधिक धन-दौलत भी नहीं होती।
5. इनका पारिवारिक जीवन सामान्य रहता है। जीवन में कईं बार इन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
7. इनका जीवन काफी लंबा होता है। इन्हें कईं बार अचानक धन लाभ के योग बनते हैं।
8. मूलांक 7 वाले लोग आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते। हर बात को जांच-परखकर ही मानते हैं।
9. कईं बार इस मूलांक के लोग सबकुछ छोड़कर साधु बन जाते हैं क्योंकि केतु मोक्ष का ग्रह भी कहा जाता है।
10. इनके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती रहती है। कभी इनके पास बहुत पैसा होता है तो कभी ये कंगाल हो जाते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News