Moolank 9 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में पूरे हो पाएंगे मूलांक 9 वालों के सपने, जानें क्या कहता है किस्मत के सितारे?

Moolank 9 Rashifal 2024 In Hindi: यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 है। मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह है। इस मूलांक वाले लोग काफी उत्साही और क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Dec 5, 2023 10:19 AM IST / Updated: Dec 25 2023, 05:04 PM IST

Numerology Horoscope 2024: गणेशजी कहते हैं कि मूलांक 9 वालों के लिए वर्ष 2024 में कामकाज में काफी संघर्ष दिख रहा है, जिसके कारण इस वर्ष उन्हें और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा। काम करें, तभी ये लोग सफलता की उम्मीद कर पाएंगे। आपके अपने अत्यधिक क्रोध के कारण आपका रक्तचाप बढ़ेगा और आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साल के अंत में अचानक मानसिक तनाव के कारण आप कमजोरी और अकेलापन महसूस करेंगे। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए अंक 9 वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2024…

मूलांक 9 राशिफल जनवरी 2024
मूलांक 9 जनवरी 2024 राशिफल, ये महीना योजनाओं को जमीन पर उतारने वाला रहेगा। शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा जिसके बाद आपको सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। अहंकार की भावना दांपत्य जीवन में कड़वाहट फैला सकती है। बिजनेस से जुड़े निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लें। कुछ लोग अपना गुस्सा पार्टनर्स पर निकाल सकते हैं। नौकरी से जुड़े मामलों में राहत महसूस करेंगे। पुरानी बीमारी से भी मुक्ति मिल सकती है।

मूलांक 9 राशिफल फरवरी 2024
मूलांक 9 फरवरी 2024 राशिफल, वैवाहिक जीवन में कड़वाहट फैल सकती हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। महीने की शुरुआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में आपको सफलता मिलेगी। अपना गुस्सा पार्टनर पर निकालने की बजाय उस पर काबू पाना सीखें। करियर के संबंध में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए किए गए प्रयास सफल साबित होंगे।

मूलांक 9 राशिफल मार्च 2024
मूलांक 9 मार्च 2024 राशिफल,  धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में नई रणनीति बनेगी और नए लोगों का सहयोग भी मिलेगा। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है। बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल सेहत पर असर डाल सकता है। बिजनेस से संबंधित यात्रा पर जाना होगा। दुकान में कुछ नया काम करना पड़ सकता है लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह शुभ परिणाम देगा।

मूलांक 9 राशिफल अप्रैल 2024
मूलांक 9 अप्रैल 2024 राशिफल, इस महीने भूमि, भवन से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। ये लोग नौकरी और बिजनेस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में पूरी तरह बिजी नजर आएंगे। प्रेम संबंध में कुछ मतभेद होंगे, लेकिन अगर आप धैर्य रखेंगे और उन्हें समझने की कोशिश करेंगे तो स्थिति सुलझ जाएगी। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले विरोधियों से दूर रहें। बीमारी से राहत मिलेगी लेकिन परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मूलांक 9 राशिफल मई 2024
मूलांक 9 मई 2024 राशिफल, इस महीने मूलांक 9 वालों के लिए आर्थिक लाभ की स्थितियां बनेंगी। निवेश को लेकर मन उदास रह सकता है। लव लाइफ में सुख-समृद्धि आएगी और आप अपने पार्टनर के सहयोग से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने से समय अनुकूल हो जाएगा और आपके प्रोजेक्ट सफल होंगे। आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो महीने के अंत तक शादी के योग हैं। करियर क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आप उनसे बहुत कुछ सीखेंगे।

मूलांक 9 राशिफल जून 2024
मूलांक 9 जून 2024 राशिफल, इस महीने वरिष्ठों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और अहंकार का टकराव भी बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में वाद-विवाद होने की संभावना है। मूलांक 9 वाले लोगों को खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह महीना अच्छा नहीं है, खासकर यदि आप शादीशुदा हैं तो। आपको अपने काम के लिए खूब सराहना मिलेगी। आपको नियमित व्यायाम करना होगा और हर संभव तरीके से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

मूलांक 9 राशिफल जुलाई 2024
मूलांक 9 जुलाई 2024 राशिफल, इस माह खर्च अधिक करना पड़ेगा। जुलाई के अंत में जीवन में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए अपने काम में पूरी स्पष्टता बनाए रखें। पार्टनर के साथ किसी भी बहस में न पड़ें, या उनसे कुछ भी ऐसा न कहें जो विवाद का रूप ले ले। गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।

मूलांक 9 राशिफल अगस्त 2024
मूलांक 9 अगस्त 2024 राशिफल, इस महीने जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं और रिश्तों में भी तनाव आ सकता है। प्रेमियों के लिए यह महीना कष्टकारी रहेगा। रिश्तों में दरारें आएंगी। नौकरी में कई तरह की परेशानियां आएंगी लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सुलझ जाएंगी। इस महीने सिरदर्द की समस्या हो सकती है लेकिन जल्द ही दूर हो जाएगी।

मूलांक 9 राशिफल सितंबर 2024
मूलांक 9 सितंबर 2024 राशिफल, इस में मूलांक 9 वाले लोग निवेश करने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। नौकरीपेशा और व्यापारियों को इस माह उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचें, अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। साझेदारी में किए गए प्रोजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। अविवाहित लोगों को शुभ अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मूलांक 9 राशिफल अक्टूबर 2024
मूलांक 9 अक्टूबर 2024 राशिफल, इस महीने रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है। इस अंक वाले लोगों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस माह नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। कोई समाचार सुनकर आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ मामलों पर मतभेद हो सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा।

मूलांक 9 राशिफल नवंबर 2024
मूलांक 9 नवंबर 2024 राशिफल, इस महीने पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए अपने काम में स्पष्टता और ईमानदारी बनाए रखें। किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे हैं तो इस महीने आपको राहत मिलेगी। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और सोच-विचारकर ही कोई भी फैसला लें। सेहत ठीक रहेगी।

मूलांक 9 राशिफल दिसंबर 2024
मूलांक 9 दिसंबर 2024 राशिफल, महीने के शुरुआती दिनों में आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए ये हर काम सोच-समझकर करें। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ परेशानियां हो सकती हैं। ऑफिस में आपके बारे में गलतफहमियां बन सकती हैं। इस महीने शनि तीसरे भाव में रहेगा, जिससे स्वास्थ्य बेहतर होने के संकेत हैं। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।



ये भी पढ़ें-

Moolank 1 Rashifal 2024: दुर्घटना-धन हानि और यात्रा, मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024?


Moolank 2 Rashifal 2024: तरक्की, फायदा और कर्ज से छुटकारा, साल 2024 में मूलांक 2 वालों को और क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 3 Rashifal 2024: भूमि, भवन या नया वाहन, साल 2024 में मूलांक 3 वालों को क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 4 Rashifal 2024: कैसा रहेगा मूलांक 4 वालों के लिए साल 2024, जानें वार्षिक न्यूमरोलॉजी राशिफल से?


Moolank 5 Rashifal 2024: बीमारी, असफलता और निराशा, मूलांक 5 वालों के हिस्से में क्या-क्या आएगा साल 2024 में?


Moolank 6 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मूलांक 6 वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें पूरे साल में कब, क्या होगा?


Moolank 7 Rashifal 2024: पैसा-बिजनेस और नौकरी, मूलांक 7 वाले साल 2024 में कैसे कर पाएंगे इन सभी को मैनेज?


Moolank 8 Rashifal 2024: बिजनेस-नौकरी या कुछ और, मूलांक 8 वालों को साल 2024 में किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!