
अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र की एक महत्वपूर्ण शाखा है। इसमें जन्मतिथि से प्राप्त अंकों के आधार पर जीवन और व्यक्तित्व की गणना की जाती है। इन अंकों को मूलांक और भाग्यांक कहा जाता है, जो ग्रहों से संबंधित होते हैं। आज हम आपको कुछ खास तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने पति के लिए भाग्यशाली माना जाता है।
महीने की 1, 10, 19 से 28 तारीख तक जन्मी लड़कियों का मूलांक 1 होता है। इन तारीखों को आपस में जोड़कर सिंगल डिजिट में लाने पर यही उत्तर मिलता है। ग्रहों की ऊर्जा इन मूलांक वालों के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौभाग्य लाती है।
मूलांक 1 सूर्य ग्रह से संबंधित है, जो जीवन और ऊर्जा का कारक है। यह अंक आत्मविश्वास, सफलता और नेतृत्व का प्रतीक है। इस मूलांक की लड़कियां हमेशा ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरी होती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां जिस व्यक्ति से शादी करती हैं, उसका जीवन बदल जाता है। वह अपने पति के जीवन में ऊर्जा और सफलता लाती है।
महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 होता है। इस अंक को बहुत भाग्यशाली माना जाता है।
मूलांक 5 बुध ग्रह से संबंधित है। इसे संचार, बुद्धि और सफलता का कारक माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां अपने पति की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का काम करती हैं। दरअसल, इन पर बुध का आशीर्वाद बना रहता है, जिससे ये अपने पति की आय में वृद्धि करती हैं।
महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 6 होता है।
6 अंक वालों का जीवन शुक्र से प्रभावित होता है। शुक्र व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य, ऐश्वर्य, धन-दौलत, पद-प्रतिष्ठा लाता है। ये लड़कियां अपने पति के जीवन को प्यार से भर देती हैं। इनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय होता है।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News