बोर्न लीडर होते हैं इन 4 तारीखों पर जन्म लोग, इनका अंदाज होता है सबसे जुदा

Published : Jul 20, 2025, 03:56 PM IST
Mulank 1

सार

Mulank 1 Personality: मूलांक 1 वाले लोगों में बहुत आत्मविश्वास होता है, लेकिन जानिए किन वजहों के चलते हमेशा वो पड़ जाते हैं कमजोर।

किसी भी तरह की भविष्यवाणी के लिए सबसे पहले जन्मतिथि के मूलांक को ध्यान में रखना होता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा खास होते हैं, क्योंकि वो सूर्य को रीप्रेजेन्ट करते हैं। ऐसे लोग बहुत आत्मनिर्भर होते हैं। अपनी खुद की एक अलग सोच रखते हैं। किसी और की बातों पर वो ज्यादा चलना पसंद नहीं करते, उन्हें हमेशा आगे बढ़ते रहने की चाह रहती। अपनी खुद की पहचान बनाए रखने में विश्वास रखते हैं। उन्हें आदेश देना काफी पसंद होता है। इनका आत्मसम्मान बहुत ऊंचा होता है।

मूलांक 1 वाले लोगों की सोच तेज होती है, जो वो तय कर लेते हैं, उस पर अड़े रहते हैं। लेकिन जब सामने वाले लोग उनकी बात नहीं समझते, तो उन्हें अकेलापन महसूस होने लगता है। उन्हें हमेशा लगता है कि “मैं सही हूँ, फिर भी लोग मेरी बात क्यों नहीं मानते?”लेकिन उन्हें ये समझना कि हर बार आप ही सही नहीं हो सकते आपको दूसरों की भावनाओं को समझना होगा

लीडर दिखने वाले ये लोग अंदर से कभी-कभी बहुत अकेले होते हैं। ये हमेशा मजबूत बनकर रहते हैं, लेकिन उन्हें भी कोई ऐसा चाहिए होता जो बिना कहे उनका हाल समझे, पर लोग सोचते हैं कि इन्हें किसी की ज़रूरत ही नहीं। इस मूलांक के लोगों में ईगो भी बहुत होता है। भले ही बात छोटी हो, अगर कोई उन्हें कोई रिस्पेक्ट न करे तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। वो बाहर से कुछ नहीं कहते, लेकिन अंदर बहुत कुछ सोचते और महसूस करते हैं।

करियर और पैसा:

इस मूलांक के लोगों में जन्मजात लीडरशिप की क्वालिटी होती है। इस वजह से ज्यादातर लोग राजनीति, सेना, मैनेजमेंट, प्रशासन या खुद का बिज़नेस करते हैं, पैसा कमाते हैं और खर्च भी दिल खोलकर करते हैं। कभी-कभी जल्दीबाज़ी में फैसले ले लेते हैं, इसलिए सोच-समझकर चलना जरूरी होता है।

परिवार और रिश्ते:

उनका स्वभाव थोड़ा हुक्म चलाने वाला हो सकता है, जिससे घर के लोग दबाव महसूस कर सकते हैं। अगर वो थोड़ा सहनशील हो जाएं, तो बहुत अच्छे रिश्ते बना सकते हैं। परिवार की इज्जत और सुरक्षा पर आप खास ध्यान देते हैं...

प्यार और शादी:

प्यार में भी ये लोग अपने पार्टनर की बात माने और सम्मान करे। अगर उनका पार्टनर उनको बराबर समझे और साथ दे, तो वह बहुत ही वफादार और मजबूती से रिश्ता निभाते हैं।

कमजोरियां और सुधार:

कभी-कभी अहंकार और जिद उनका नुकसान कर देती है। उन्हें समझना चाहिए कि हर बार लीडर बनना जरूरी नहीं। उन्हें कभी-कभी दूसरों की सुनना भी अच्छा होता है। ध्यान, योग और थोड़ा शांत रहने से आपको लाभ होगा...

उपाय और शुभ चीजें:

• कोई भी जरुरी काम रविवार को करें

• सूर्य को जल चढ़ाएं

• तांबे का सिक्का साथ रखें

• लाल और सुनहरा रंग पहनें या अपने आसपास रखें

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो एस्ट्रोलॉजर कादम्बिनी पाठक से ली गई है, जोकि गुरूग्राम निवासी है। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल