
Numerology Interesting Facts Related Mulank 1: अंक शास्त्र यानी न्यूमरोलॉजी एक ऐसी विधा है जो पूरी दुनिया में अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए जानी जाती है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के नेचर के बारे में भी काफी कुछ जाना जा सकता है। ये विधा पूरी तरह से डेट ऑफ बर्थ पर आधारित है। इसमें जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर एक सिंगल नंबर निकाला जाता है जिसे मूलांक या लकी नंबर कहा जाता है। इसी अंक के आधार पर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर का प्रीडिक्शन किया जाता है। आज हम आपको मूलांक 1 से संबंधित लोगों के नेचर से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं…
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगो का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है क्योंकि इन सभी तारीखों के अंकों का जोड़ 1 होता है। मूलांक 1 का संबंध सूर्य से है। मूलांक 1 वाले लोगों में सूर्य जैसे शक्ति, नेतृत्व करने का गुण, ऊर्जा और आत्मविश्वास होता है।
1. मूलांक 1 वाले हर महफिल की शान होते हैं। ये जिस भी फील्ड में काम करते हैं, वहां नंबर 1 की पोजीशन पर होते हैं।
2. मूलांक 1 वाले लोगों में गजब की लीडर क्वालिटी होती है। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
3. सूर्य के प्रभाव से ही इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।
4. ये बोलने में काफी माहिर होते हैं। बोलने की कला से ये लोगों को तुरंत अपना बना लेते हैं।
5. परिवार में छोटे होते हुए भी इनका खास स्थान होता है। हर मामले में इनकी सलाह जरूर ली जाती है।
6. ये सरकारी नौकरी में बड़े पद पर होते हैं या सैनिक अथवा पुलिस के क्षेत्र में अधिकारी बनते हैं।
7. इनकी संतान भी इनकी ही तरह पढ़ने-लिखने में अव्वल होती है।
8. इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखी और संपन्न होता है। इन्हें ससुराल से भी अच्छा-खास लाभ मिलता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News