Numerology: खूबसूरती में अप्सरा को भी मात देती हैं इन 4 तारीखों पर जन्मीं लड़कियां

Published : Jun 22, 2025, 03:16 PM IST
mulank 1 grils nature

सार

Numerology: अंक ज्योतिष के जरिए आप किसी भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। इसके लिए बस आपको उस व्यक्ति का मूलांक पता होना चाहिए। मूलांक डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर निकाला जाता है। 

Numerology Interesting Facts Related Mulank 1: अंक ज्योतिष को न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं। ज्योतिष की ये विधा डेट पूरी तरह से अंकों पर आधारित है। इसमें किसी भी व्यक्ति के मूलांक से उसके नेचर, फ्यूचर और पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। मूलांक को लकी नंबर भी कहते हैं जो डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर निकाला जाता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 27 तारीख को होता है तो उसका मूलांक 9 होता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक वाली लड़कियों के बारे में बता रहे हैं जो बला की खूबसूरत होती हैं। जानें कौन-सा है वो मूलांक और उससे जुड़ी खास बातें…

किस मूलांक वाली लड़कियां होती हैं अप्सरा जैसी सुंदर?

न्यूमरोलजी के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 है, क्योंकि इन सभी डेट्स को जोड़ने पर अंक 1 ही आता है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्यदेव हैं।

कैसा होता है मूलांक 1 वाली लड़कियों का नेचर और फ्यूचर?

1. सूर्य के प्रभाव के कारण ही मूलांक 1 वाली लड़कियां गजब की सुंदर होती हैं, इनकी खूबसूरती के आगे अप्सरा भी नहीं टिकतीं।
2. इन लड़कियों के गजब का आत्म विश्वास होता है जिसके चलते ये ग्लैमर के क्षेत्र में अपना करियर बनाती हैं।
3. सूर्य के कारण ही इनमें शानदार लीडरशिप की क्षमता भी होती है। ये जिस भी क्षेत्र में काम करती हैं वहां नेतृत्व करती हैं।
4. इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। पति इनकी हर बात मानता है और बच्चे भी इनका कहना नही टालते।
5. महिला होने के बाद भी बिना इनसे पूछे घर में कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया जाता। पति इन्हें रानी बनाकर रखते हैं।
6. अगर मूलांक वाली लड़कियां किसी बिजनेस में हाथ आजमाती हैं तो उसमें भी ये अच्छी-खासी सफलता प्राप्त करती हैं।
7. ये अपने घर की सबसे लाड़ली लड़की होती हैं। माता-पिता के साथ परिवार के अन्य लोगों का भी इन पर विशेष स्नेह रहता है।
8. इन्हें अपने जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती। इनका पूरा जीवन सुखमय गुजरता है।
9. इनकी पर्सनालिटी बहुत ही रॉयल होती है, जिसके चलते यहां जहां भी जाती हैं अपनी अलग पहचान बना लेती हैं।
10. ये दिल की बहुत साफ होती हैं, किसी का भी दुख इनसे देखा नहीं जाता।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल