Numerology: सुख-शांति के लिए इन 5 तरीकों को अपना सकते हैं 7 तारीख पर जन्में लोग

Published : Jul 28, 2025, 09:25 PM IST
happy man

सार

Numerology 7 Birth Date: 7 तारीख को जन्में लोग हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं। वैज्ञानिक-लेखक बनकर वो अपना करियर बनाते हैं। आइए जानते हैं अनुभवी ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर और अंकशास्त्री कादम्बिनी पाठक ने मूलांक 7 वालों के बारे में और क्या-क्या कहा।

Numerology Number 7 Personality: किसी भी तरह की भविष्यवाणी के लिए सबसे पहले जन्मतिथि के मूलांक को ध्यान में रखना होता है। आज हम मूलांक 7 यानी जिसकी जन्म की तारीख 7 होती है उन लोगों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। एक अनुभवी ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर और अंकशास्त्री कादम्बिनी पाठक ने हमें मूलांक 7 यानी 7 तारीख को जन्में लोगों के व्यवहार, शिक्षा और परिवार के साथ उनके संबंधों के बारे में खुलकर बताया है। 

7 तारीख पर जन्में लोगों का व्यवहार

 मूलांक 7 वाले रहस्यमयी, अंतर्मुखी और गहराई से सोचने वाले होते हैं। ये लोग ज्ञान, अनुसंधान और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होते हैं। इनकी सोच दूसरों से अलग होती है और ये भीड़ से हटकर चलना पसंद करते हैं। ये अकेले रहकर सोचने और खुद को समझने में विश्वास करते हैं।

पढ़ाई के मामले में रहते हैं गंभीर

इनकी रुचि ज्यादातर शोध, दर्शन, मनोविज्ञान, धर्म, विज्ञान या विदेशी भाषाओं में होती है। पढ़ाई में गंभीर होते हैं लेकिन पारंपरिक शिक्षा पद्धति से अक्सर असंतुष्ट रहते हैं। ऐसे विद्यार्थी स्वतंत्र रूप से अध्ययन करना पसंद करते हैं।

अकेलेपन में जीना है पसंद

मूलांक 7 वाले अक्सर भावनात्मक रूप से परिवार से थोड़े दूर रहते हैं या उन्हें गलत समझा जाता है। हालांकि वे अपने परिवार से प्यार करते हैं, परन्तु अपनी सीमाएं तय करके चलते हैं। वे अकेलेपन को पसंद करते हैं, इसलिए कभी-कभी संबंधों में दूरी आ जाती है।

वैज्ञानिक-लेखक बनकर बनाते हैं करियर

ये लोग अनुसंधानकर्ता, शिक्षक, लेखक, ज्योतिषी, आध्यात्मिक गुरु, आयुर्वेदाचार्य, मनोवैज्ञानिक, कवि, वैज्ञानिक या अन्वेषक जैसे कार्यों में श्रेष्ठ होते हैं। इनकी सोच गहरी होती है, जिससे इन्हें विश्लेषणात्मक और क्रिएटिव क्षेत्र में सफलता मिलती है।

नींद की समस्या-मानसिक तानव से रहते हैं परेशान

मूलांक 7 वालों को नींद की समस्या, मानसिक तनाव, त्वचा से जुड़ी समस्याएं, पाचन तंत्र में गड़बड़ी और न्यूरोलॉजिकल परेशानी हो सकती है। कभी-कभी ये लोग मानसिक रूप से इतने गहरे उतर जाते हैं कि अवसाद (depression) की स्थिति आ सकती है।

इन 5 समस्याएं से घिरे रहते हैं 7 तारीख को जन्में लोग

• अकेलापन और सामाजिक अलगाव

• भावनात्मक असंतुलन

• ज़रूरत से ज़्यादा सोच लेना

• अवसाद या चिंता

• संबंधों में दूरी या गलतफहमियाँ

सुख-शांति के लिए 7  तारीख को जन्में लोग करें ये 7 उपाय

. रोज़ सुबह 7 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।

. नीले या हल्के बैंगनी रंग का प्रयोग करें।

. हर गुरुवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

. ध्यान (Meditation) और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।

. जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें दान करें।

. रात्रि में तुलसी के पौधे के पास दिया जलाएं।

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल