मंगल-राहु मचाएंगे तबाही, हो सकती है बड़ी वायु दुर्घटना-प्राकृतिक आपदा के भी योग

Published : Feb 07, 2026, 03:32 PM IST

फरवरी में मंगल और राहु की युति बनने से किसी बड़ी वायु दुर्घटना के आशंका बन रही है। वहीं कुछ विद्वानों का कहना है प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, सुनामी आदि से भी जान-माल का नुकसान हो सकता है।

PREV
14
क्यों अशुभ होता है अंगारक योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी राहु और मंगल एक राशि में होते हैं तो अंगारक नाम का अशुभ योग बनता है। फरवरी 2026 में ये योग कुंभ राशि में बनने जा रहा है। वर्तमान में राहु कुंभ राशि में स्थित है। 23 फरवरी को मंगल भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। विद्वानों का कहना है कि अंगारक योग के चलते देश-दुनिया में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। साथ ही जान-माल की हानि के योग भी बनेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए अंगारक योग का देश-दुनिया पर कैसा असर हो सकता है…


ये भी पढ़ें-
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट

24
राहु-मंगल बनाएंगे विस्फोटक स्थिति

ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि में राहु का होना अशुभ माना गया है क्योंकि ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के प्रति शत्रु भाव रखते हैं। 23 फरवरी को इस राशि में मंगल प्रवेश करेगा तो स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाएगी क्योंकि मंगल भी शनि और राहु का शत्रु है। इस तरह मंगल और राहु का कुंभ राशि में होना अंगारक योग के साथ-साथ एक विस्फोटक स्थिति का निर्माण कर रहा है।


ये भी पढ़ें-
मंगल-शुक्र बनाएंगे धनशक्ति राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा घर-गाड़ी का सुख!

34
हो सकती है बड़ी वायु दुर्घटना

शनि की राशि में मंगल-राहु के साथ होने से किसी बड़ी वायु दुर्घटना की आशंका बन रही है या फिर कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, सुनामी या बाढ़ आ सकती है। साथ ही पड़ोसी देशों में भी तनाव बढ़ सकता है। किसी बड़ी सेलिब्रिटी या राजनेता की हानि भी इस दौरान हो सकती है। जिन लोगों की कुंडली में अंगारक योग हैं उन्हें विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

44
देश-दुनिया पर भी होगा असर

राहु-मंगल की युति का असर देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा यानी वर्ल्ड पॉलिटिक्स में उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। किसी वर्ल्ड लीडर की मृत्यु संभव है या फिर किसी देश में तख्ता पलट जैसी स्थिति बन सकती है। राहु-मंगल की ये युति राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक बदलावों का संकेत भी दे रही है। कुंभ राशि के राजनेता या सेलिब्रिटी को इस दौरान खास ध्यान रखना होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories