Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: कैसा रहेगा दिसंबर का पहला दिन, क्या लिखा है आपके भाग्य में?

Published : Dec 01, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 1 December 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: 1 दिसंबर, सोमवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे पढ़ें आज का राशिफल।

1 December 2025 Ka Rashifal: 1 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, इनकी लव लाइफ ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, इन्हें संतान से सुख मिलेगा। मिथुन राशि वालों का कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा, इन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्क राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, ये लेन-देन में सावधानी रखें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal December 2025: साल के अंतिम महीने में किसे मिलेगा लव पार्टनर-कौन जाएगा विदेश?

मेष राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपके ऊपर काम का प्रेशर कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आप अपने पैसों का दिखावा करने से बचें, ये ठीक नहीं है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। सेहत में पहले से सुधार होगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: मगंल-बुध और गुरु बदलेंगे राशि, कैसा बीतेगा दिसंबर का पहला सप्ताह? पढ़ें राशिफल

वृषभ राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

लाइफ पार्टनर के प्रति आपका समर्पण भाव आज कुछ ज्यादा ही रहेगा। दोस्तों की मदद करके आपको बहुत खुशी होगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। संतान सुख मिलेगा।

मिथुन राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपका कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ा हुआ रहेगा। किसी वजह से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। राजनीति पर आपको अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। आप किसी से भी कोई वादा न करें तो बेहतर रहेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं।

कर्क राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

स्टूडेंट्स के लिए ये दिन शुभ रहेगा लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। घर पर किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता और ज्यादा रहेगी।

सिंह राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। दूसरों की सलाह को अनदेखा न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बेकार की बातों में समय नष्ट करने से बचें। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी।

कन्या राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन का सुख और अधिक हो सकता है। परेशानियां पहले से कम होंगी।

तुला राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

हाई ब्लड प्रेशर के कारण सेहत खराब हो सकती है। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह वापस मिल सकता है। प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे। काम के प्रेशर के कारण आपकी क्षमता कम हो सकीत है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि वालों का दिन बहुत ज्यादा उथल-पुथल वाला रहेगा। इन्वेस्टेंट करते समय सावधान रहें नहीं तो नुकसान संभवहै। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। नौकरी में अधिकारी से कहासुनी हो सकीत है। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा।

धनु राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी गलतियां छिपाने की बजाए उन्हें दूर करने की कोशिश करें। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम आदि हो सकता है। महिलाएं घरेलू काम जल्दबाजी में न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कोई भी वादा सोच-विचारकर ही करें।

मकर राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। आपकी बातों से लोग प्रभावित हो सकते हैं इससे नौकरी में फायदा मिलेगा। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन शुभ है।

कुंभ राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

नई साझेदारी के लिए दिन शुभ है। किसी जरूरी काम के लिए आप दूसरों पर निर्भर हो सकते हैं। आपकी काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी। बिजनेस में फायदा और ज्यादा होगा। पड़ोसियों से चल रहा विवाद खत्म होगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

मीन राशिफल 1 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

परिवार में उत्साह की स्थिति रहेगी, कोई मांगलिक कार्यक्रम भी घर में हो सकता है। समाज में आपको अच्छे कामों के लिए मान-सम्मान मिलेगा। रूका हुआ पैसा मिलने से आपको राहत मिलेगी। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि