Aaj Ka Rashifal 16 December 2025: सूर्य बदलेगा राशि, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से

Published : Dec 16, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 16 December 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 16 December 2025: 16 दिसंबर, मंगलवार को सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए 12 राशियों का हाल।

16 December 2025 Ka Rashifal: 16 दिसंबर 2025 को मेष वालों को गुड न्यूज मिलेगी, इनकी लव लाइफ शानदार रहेगी। वृष राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा, सभी काम आसानी से निपट जाएंगे। मिथुन राशि वाले के प्रेम संबंध मजबूत होंगे, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कर्क राशि वाले संतान पर नजर रखें, किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेगी गुड न्यूज-कौन बनाएगा नए बिजनेस का प्लान? जानें वीकली टैरो राशिफल से

मेष राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार आज आपको मिल सकता है। बिजनेस में भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। माता-पिता की सहायता मिलेगी। पैसों के लेन-देन में फायदा होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से

वृषभ राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आप घर के कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल आज मिल सकता है। नौकरी में राजनीति से दूर रहें, यही आपके लिए अच्छा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी काम शांति पूर्ण तरीके से निपट जाएंगे।

मिथुन राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आप क्रोध से नहीं बल्कि शांत दिमाग से अपना काम करें। माता-पिता का स्नेह आप पर बना रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है। करियर में आगे बढ़ने से मौके मिलेंगे। हर तरह की जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। आपका मन काम में नहीं लगेगा। संतान की सेहत की चिंता आपको रहेगी। कोई गुड न्यूज भी मिलने की संभावना है। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर सोच-समझकर फैसला लें। संतान पर नजर रखें।

सिंह राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपके घर का माहौल बहुत शानदार रहेगा। परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। माता-पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगे। किस्मत के सहयोग से बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें न हीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर काम करेंगे। महिला मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें।

तुला राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपका दिन दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। घर में अनुशासन बनाए रखने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। संतान के विवाह के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। जरूरी काम समय पर होने से आप राहत की सांस लेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। अति आत्मविश्वास आपके लिए परेशानी बन सकता है। कुछ जरूरी काम अटक भी सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।

धनु राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आप किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा पर जा सकते हैं। करियर से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। इनकम के नए सोर्स भी आज बन सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके नेचर में सुधार आएगा। संतान से सुख मिल सकता है।

मकर राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपका मन धार्मिक कामों में लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी लाभ की स्थिति बनेगी। विवादों में विजय मिलने की संभावना है।

कुंभ राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

आपके बनते कामों में बाधाएं आ सकती हैं। भाई-बहनों से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। कोई अपना ही व्यक्ति आपको गलत सलाह दे सकता है। नौकरी-बिजनेस में दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ेगी। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।

मीन राशिफल 16 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

करियर को लेकर आपका मन आज विचलित रहेगा। छोटा-मोटा विवाद भी किसी से हो सकता है। अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं, इससे आपको बचना होगा। परिजनों की चिंता सताएगी। मन में किसी को लेकर संदेह आ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

100 साल बाद गुरु-शुक्र का संयोग, 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!
Surya Gochar 2025: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव करेंगे मालामाल-हर काम में मिलेगी सक्सेस