Aaj Ka Rashifal 23 October 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 शुभ योग में बीतेगा दिन, क्या असर होगा आपकी राशि पर?

Published : Oct 23, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 23 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 23 October 2025: 23 अक्टूबर 2025 को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आयुष्मान, सौभाग्य, वर्धमान और आनंद नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

23 October 2025 Ka Rashifal: 23 अक्टूबर, गुरुवार को मेष राशि वालों को मेहनत का परिणाम कम मिलेगा, असफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले गलत फैसला ले सकते हैं, स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। मिथुन राशि वाले नया वाहन खरीद सकते हैं, सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले को धन लाभ होगा, नया काम शुरू कर सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2025: कब से शुरू होगा छठ पर्व? जानें नहाय खाय-खरना की डेट

मेष राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

मेहनत का परिणाम अपेक्षा से कम मिलेगा। ग्रहों की स्थिति रुकावटें और असफलता देने वाली है। आज आप किसी सामाजिक काम में उलझ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मन में किसी बात को लेकर असंतोष की स्थिति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2025: कब मनाएं भाई दूज, 22 या 23 अक्टूबर? जानें भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त

वृषभ राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।

मिथुन राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग आज नया वाहन खरीद सकते हैं। सोचे हुए काम आसानी सो होते चले जाएंगे। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ज्यादा खर्च करने से पहले अपने आर्थिक स्थिति पर नजर जरूर डालें।

कर्क राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि वाले लोगों का दिन खुशहाली में बीतेगा। धन लाभ के कईं योग बनेंगे। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

सिंह राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों का मन धर्म के कामों में लगा रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर दौड़भाग करनी पड़ेगी। नया मकान या अन्य कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनेगा। संतान से सुख मिलेगा।

कन्या राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया है वह वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा या कोई मंहगा उपहार भी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं। वर्क प्लेस पर विवाद हो सकता है। रक्त संबंधित बीमारी के योग बन रहे हैं। सावधान रहें क्योंकि दुश्मन आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है। पुश्तैनी संपत्ति का मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है।

वृश्चिक राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग वाणी पर नियंत्रण रखें। बिनजेस-नौकरी के लिए दिन शुभ है। किसी मनोरजंक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आप गर्व का अनुभव करेंगे।

धनु राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। युवा अपने करियर के प्रति जागरूक रहेंगे। आज आपको किसी पत्र या अच्छी खबर आने का इंतजार रहेगा। आपकी हर कोशिश सफल होगी। दिन भर उत्साह और कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। मकान बदलने का विचार मन में आ सकता है। यात्रा के दौरान असुविधा हो सकती है। दोस्तों से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। पैसों की स्थिति अच्छी है, साथ ही इन्वेस्टमें से भी लाभ हो सकता है।

कुंभ राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

पैसों की देनदारी को लेकर परेशान रहेंगे। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। सोचे काम समय पर पूरे न होने से टेंशन बनी होंगे। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।

मीन राशिफल 23 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों का मन कुछ अनमना रहेगा। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। युवाओं के मन में किसी बात को लेकर आक्रोश रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें नहीं तो धोखा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल