28 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 28 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

28 अगस्त को सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा। सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:45 से 09:19 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 27, 2023 7:51 AM IST

उज्जैन. 28 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले आज भूमि या नया वाहन खरीद सकते हैं, इनकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। वृषभ राशि वाले वाद-विवाद में न उलझें, इससे इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, इन्हें बिजनेस में फायदा होगा। कर्क राशि वाले आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, अधिक खर्च भी न करें। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 28 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 28 August 2023)
28 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, नया वाहन या भूमि-भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। गतिविधियों की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है। नया काम शुरू कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। खांसी, बुखार जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ राशिफल 28 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 28 August 2023)
28 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, आज आपके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पैसा निवेश करने से बचें। किसी से वाद-विवाद में न उलझें। समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि के हिसाब से समय उत्तम है।

मिथुन राशिफल 28 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 28 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, लापरवाही के कारण खर्च बढ़ सकता है। कोर्ट केस को लेकर किसी भी तरह के समझौते की उम्मीद नहीं है। बिजनेस में कोई नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 28 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 28 August 2023)
28 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, अपने बजट से अधिक खर्च करने से बचें। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। घर का वातावरण सुख-शांति से भरा रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

सिंह राशिफल 28 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 28 August 2023)
28 अगस्त आज का सिंह राशिफल, जोखिम भरे काम सावधानी से करें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल 28 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 28 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, पति-पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। विशेष रुचि के कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत हो सकता है। जरूरतों के हिसाब से खर्च करें। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने कार्यों को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें।

तुला राशिफल 28 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 28 August 2023)
28 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, आज निवेश से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के अन्य सदस्यों के साथ भी बांटें। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। संतान संबंधी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल 28 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 28 August 2023)
28 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, आय का नया सोर्स बन सकता है। घर का वातावरण उचित बना रहेगा। दिमाग की बजाय दिल की आवाज को ज्यादा महत्व दें। युवा वर्ग अपनी किसी सफलता से असंतुष्ट रहेंगे, अब उन्हें और अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी।

धनु राशिफल 28 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 28 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, बिजनेस में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। विरोधी गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन शुभ रहेगा।

मकर राशिफल 28 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 28 August 2023)
28 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। छोटे-बड़े निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। पति-पत्नी के रिश्ते ठीक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई समस्या का निदान होगा। समान में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 28 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 28 August 2023)
28 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। आज कोई महत्वपूर्ण सफलता आपका इंतजार कर रही है।

मीन राशिफल 28 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 28 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, कोई अज्ञात भय या चिंता रहेगी। किसी भी समस्या को सुलझाने में दोस्तों और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से ख़ुशी का माहौल रहेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।


ये भी पढ़ें-

Sawan Last Somvar 2023: सावन का अंतिम सोमवार रहेगा बहुत खास, दुर्लभ संयोग में करें शिव पूजा, जानें विधि व शुभ मुहूर्त


Rakshabandhan 2023 Kab hai: रक्षाबंधन कब 30 ये 31 अगस्त को? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य दूर करेंगे आपका कन्फ्यूजन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!