
3 October 2025 Ka Rashifal: 3 अक्टूबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों धन लाभ होगा, ये रिस्क वाले काम न करें। वृष राशि वालों को नुकसान हो सकता है, रिश्तों में अनबन बनी रहेगी। मिथउन राशि वालों की सीक्रेट बातें लीक हो सकती है, पैसा के मामले उलझ सकते हैं। कर्क राशि वालों को एक्सट्रा इनकम हो सकती है, ये कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
पापांकुशा एकादशी 2025 कब है, 2 या 3 अक्टूबर? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के अलावा अतिरिक्त इनकम हो सकती है। अगर कोई पारिवारिक मामले उलझे हुए हैं तो वह आसानी से निपट सकते हैं। किसी निवेश या लेन-देन को लेकर खुश रहेंगे। रिस्क वाला कोई भी काम न करें।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ कब है? यहां जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि मंत्र समेत अनेक सवालों के जवाब
इस राशि वालों को लापरवाही से नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले गंभीर हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में किसी से अनबन हो सकती है। रोजमर्रा के काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
इस राशि के लोगों की कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है, जिससे इनके सम्मान में कमी आ सकती है। पुराने मामले आज और ज्यादा उलझ सकते हैं। दूसरों को दिया हुआ पैसा अटक सकता है। इधर-उधर की बातों में मन भटक सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
आज आपको भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। आज आपको कुछ एक्स्ट्रा पैसा भी मिल सकता है। रिश्तों में सबकुछ सामान्य रहेगा। दूसरों के काम में रोक-टोक करने से संबंध बिगड़ सकते हैं। भावुकता में गलत फैसला न लें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी।
बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आप खुद को बिजी रखने में सफल रहेंगे। लाइफ में संतुष्टि और उत्साह महसूस होगा। सेहत का ध्यान रखें।
आज आप अपने काम से दूसरों का मन मोह लेंगे। परिवार के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। खर्च अचानक बढ़ सकता है। किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आपको झूठ बोलने से बचना होगा।
इस राशि के लोगों को आमदनी का नया सोर्स मिल सकता है। इनका आत्मविश्वास भी काफी प्रबल रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। अनचाहे खर्चे होने से बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद खत्म होने से आपको खुशी होगी।
इस राशि के लोग अपने जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। कोर्ट-कचहरी के विवाद आज सुलझ सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।
इस राशि वालों का अगर किसी से विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। दोपहर में थोड़ा आराम करने का मौका मिलेगा। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको बहुत काम आएगी। परिवार के साथ संबंधों में और मधुरता आने के संकेत मिल रहे हैं।
इस राशि के लोगों का मन अपोजिट जेंडर की ओर भटक सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है, इन्हें मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी काम में जरूरत से ज्यादा झूठ न बोलें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। हेल्थ में पहले से सुधार होगा।
इस राशि वालों का तनाव पहले से कम हो सकता है। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। नौकरी में नई चीज सीखने और समझने का मौका मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। दुश्मनों से सावधान रहें। लोग आपसे कोई बात छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। निजी संबंधों में कड़वाहट भी आ सकती है। व्हीकल का उपयोग संभलकर करना होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।