
5 November 2025 Ka Rashifal: 5 नवंबर 2025 को मेष राशि वाले रिस्क वाले काम न करें, विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। वृषभ राशि वालों को भविष्य की चिंता सताएगी, साझेदारी के कामों में फायदा होगा। मिथुन राशि वालों की इनकम बढ़ेगी, तनाव से मुक्ति मिलेगी। कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोगों को बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर असंतोष की स्थिति रहेगी। रिस्क वाले काम न करें।
ये भी पढ़ें-
Kark Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। साझेदारी का काम में फायदा होगा। मकान-दुकान के काम सोच-समझकर करें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों की इनकम बढ़ सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक समस्या सुलझ सकती है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे, जिसका फायदा निकट भविष्य में आपको मिलेगा। किसी पर क्रोध न करें।
इस राशि के लोगों की इनकम आज बढ़ सकती है। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। कुछ नई चीज सिखने को मिलेगी, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी।
इस राशि के लोगों को ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ेगा जिससे ये परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी बदलने का मूड है तो इस समय ये विचार त्याग दें। सेहत का ध्यान रखें।
अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। युवा अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। बुजुर्ग लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। अनजान लोगों पर विश्वास न करें।
इस राशि के लोगों को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में भी कोई बड़ा सौदा हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। परिवार के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
इस राशि के युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन पहले से खुशहाल रहेगा। सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर होंगी। आज आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। अतिरिक्त आय होगी।
इस राशि के लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समझौता करने में ही भलाई है। स्टूडेंट्स अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द या बदनदर्द की समस्या हो सकती है।
इस राशि के लोग आज किसी गैरकानूनी मामले में फंस सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सभी की रजामंदी से सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। शारीरिक परेशानियां कुछ ज्यादा हो सकती हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
इस राशि के लोगों का कॉन्फिडेंस आज बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। पुरानी गलतियां न दोहराएं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
इस राशि के लोग वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। आपकी किसी बात से जीवनसाथी का दिल दुख सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है, इसलिए बाहर के खान-पान से दूर रहें। दिन ठीक नहीं है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।