Chandra Grahan 2025 Rashifal: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को होने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव 8 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन राशि वालों को सावधान हो जाना चाहिए।
Chandra Grahan 2025 Horoscope: 7 सितंबर, रविवार को साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जिसके चलते यहां इसके सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे। अलग-अलग राशि के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ फल देने वाला। असम के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र से जानें 7 सितंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण किन राशि वालों के लिए परेशान करने वाला रहेगा…
इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। अधिकारी सभी के सामने इनका अपमान कर सकते हैं। पैसों के मामले में भी इनकी स्थिति ठीक नहीं रहेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।
इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन्हें मृत्यु तुल्य कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। वाहन आदि से दुर्घटना के योग बन सकते हैं। मशीनरी से जुड़े काम सावधानी से करें। इन्हें रिस्क वाले काम करने बचना होगा नहीं तो बड़ा नुकसान संभव है।
49
सिंह राशि वालों को हो सकता है ब्रेकअप
इस राशि के लोगों को महिलाओं से परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। ऑफिस में किसी महिला मित्र से भी विवाद होने की संभावना बन सकती है। इस राशि के प्रेमियों का ब्रेकअप भी संभव है। इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
59
तुला राशि वालों को अटकेंगे काम
चंद्र ग्रहण के कारण इस राशि के लोगों की चिंता बढ़ सकती है। नौकरी-बिजनेस से जुड़ा कोई जरूरी काम अटक सकता है। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी जो इनकी टेंशन बढ़ा सकती है। पैसों की स्थिति भी इनके लिए चिंता का विषय बन सकती है।
69
वृश्चिक राशि वाले लेंगे गलत फैसला
इस राशि के लिए भी ये चंद्र ग्रहण ठीक नहीं रहेगा। इनके जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती है। परिवार की कलह इनके लिए बड़ी टेंशन साबित हो सकती है। संतान के कारण समाज में मान-सम्मान की कमी आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर गलत फैसला ले सकते हैं।
79
मकर राशि वाले रहेंगे परेशान
चंद्र ग्रहण के कारण इस राशि के लोग काफी व्यथित यानी परेशान हो सकते हैं। इनके बनते हुए काम अटक सकते हैं। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें नहीं तो बड़ा नुकसान संभव है। पुश्तैनी संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं, जो इनके लिए चिंता का विषय हो सकते हैं।
89
कुंभ राशि वाले रहें सावधान
इसी राशि में चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इस राशि के लोगों सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि दुश्मन इनका अहित कर सकते हैं। इस समय ये लोग किसी घटना-दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। विवादों से बचकर रहने में भी इनकी भलाई है। किसी बड़े मामले में असफलता का मुंह देखना पड़ेगा।
99
मीन राशि वाले न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा नुकसान होने के योग बन रहे हैं। ये भूलकर भी इस समय इन्वेस्टमेंट न करें। अचल संपत्ति खरीदने से भी बचें। बैंक बैलेंस में अचानक कमी आ सकती है। पहले किए गए इन्वेसमेंट से भी नुकसान संभव है। सेहत को लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।