Aaj Ka Rashifal 9 October 2025: चंद्र-शुक्र के राशि बदलने का क्या होगा आपक राशि पर असर? जानें राशिफल से

Published : Oct 09, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 9 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 9 October 2025: 9 अक्टूबर 2025 को चंद्रमा और शुक्र दोनों ही ग्रह राशि बदलेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन?

9 October 2025 Ka Rashifal: 9 अक्टूबर, मेष राशि वालों को रोजगा मिल सकता है, इनके पुराने विवाद खत्म होंगे। वृषभ राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, इनका बजट भी बिगड़ सकता है। मिथुन राशि वालों को एक्सट्रा इनकम हो सकती है, संतान को सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, सेहत भी ठीक रहेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: राशि अनुसार ये उपाय जीवन बनाएंगे खुशहाल, पति-पत्नी दोनों करें

मेष राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। पुराने विवाद खत्म होंगे। खुद के लिए समय निकाल पाएंगे।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: क्या करवा चौथ का व्रत कुंवारी लड़कियां कर सकती हैं?

वृषभ राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों का संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है।छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में एक्सट्रा इनकम संभव है। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान को मनचाही सफलता मिल सकती है। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। किसी भी बात की जिद करना भारी पड़ सकता है।

कर्क राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विवादों से दूर रहने में ही इस राशि के लोगों की भलाई है।

सिंह राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग पैसे की तंगी से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है, जिससे इनके आत्म सम्मान को ठेस लगेगी। दूसरों की बात में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जिद में आकर कोई भी गलत फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल आज मिल सकता है। सामाजिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन खुश रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही शुभ है।

वृश्चिक राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। कानूनी मामले इनके फेवर में हो सकते हैं। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में परेशानी खड़ी हो सकती है। ये लोग कानूनी मसलों से दूर रहें तो बेहतर है। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधूरे काम को पूरा करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान करेगा। बिजनेस में कोई भी बड़ी डील ये लोग न करें। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। नौकरी में अधिकारी टारगेट के लिए प्रेशर बनाएंगे।

कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। लेकिन ये वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। किसी जरूरी काम के लिए किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। कुछ कठिन चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता