Aaj Ka Panchang 1 जनवरी 2024: 3 शुभ योगों में होगी अंग्रेजी नववर्ष की शुरूआत, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jan 01, 2024, 05:00 AM IST
Monday-Panchang

सार

Aaj ka Panchang: 1 जनवरी, सोमवार को ध्वांक्ष, ध्वज, आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 4 योग बनेंगे। राहुकाल सुबह 08:31 से 09:51 तक रहेगा। वहीं इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:51 तक रहेगा। 

उज्जैन. अलग-अलग धर्मों और देशों में नया साल अलग-अलग दिन मनाया जाता है। वर्तमान में पूरी दुनिया में जो कैलेंडर प्रचलित है, उसे ग्रेगोरियन कैलेंडर कहते हैं। इसमें 12 महीने होते हैं और इसकी शुरूआत 1 जनवरी से मानी जाती है। इसे अंग्रेजी कैलेंडर भी कहते हैं। ये हिंदू कैलेंडर यानी पंचांग से बिल्कुल अलग होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

1 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 Januray 2024)
1 जनवरी 2024, दिन सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 02.28 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी पूरे दिन रहेगी। सोमवार को मघा नक्षत्र सुबह 08.36 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नाम का नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज नाम का योग बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:31 से 09:51 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा सिंह राशि में, गुरु मेष राशि, बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

1 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Jan 01 10:35 PM
चन्द्रास्त - Jan 02 11:21 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:08 PM – 12:51 PM
अमृत काल - 04:28 AM – 06:17 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:35 AM – 06:23 AM

1 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:10 AM – 12:30 PM
कुलिक - 1:49 PM – 3:09 PM
दुर्मुहूर्त - 12:51 PM – 01:33 PM और 02:58 PM – 03:40 PM
वर्ज्यम् - 05:38 PM – 07:26 PM


ये भी पढ़ें-

January 2024 Monthly Horoscope: साल 2024 के पहले महीने में किसे होगा धन लाभ-कौन जाएगा विदेश यात्रा पर? जानें मासिक राशिफल से


January 2024 Weekly Horoscope: साल 2024 के पहले सप्ताह में किसकी चमकेगी किस्मत-किसका बढ़ेगा बैंक-बैलेंस? जानें साप्ताहिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज