Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2023: आज करें मासिक शिवरात्रि व्रत, चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन

Published : Dec 11, 2023, 05:00 AM IST
Tuesday-Panchang

सार

11 दिसंबर, सोमवार तो मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस दिन मित्र, मानस, सुकर्मा, धृति और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:21 से 09:40 तक रहेगी। सोमवार की सुबह चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर मरीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस बार अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 दिसंबर, सोमवार को है, इसलिए इसी दिन ये व्रत किया जाएगा। सोमवार को शिव चतुर्दशी का व्रत होने से शुभ संयोग बनेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

11 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 December 2023)
11 दिसंबर 2023, दिन सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। सोमवार को विशाखा नक्षत्र दोपहर 12.15 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सुकर्मा, धृति और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:21 से 09:40 तक रहेगी।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की सुबह चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र तुला राशि में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

11 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण 
दिन- सोमवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:01 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 11 5:09 AM
चन्द्रास्त - Dec 11 4:12 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM – 12:41 PM
अमृत काल - 01:40 AM – 03:15 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:25 AM – 06:13 AM

11 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:00 AM – 12:19 PM
कुलिक - 1:39 PM – 2:58 PM
दुर्मुहूर्त - 12:41 PM – 01:23 PM और 02:48 PM – 03:30 PM
वर्ज्यम् - 04:11 PM – 05:45 PM


ये भी पढ़ें-

December 2023 Weekly Horoscope: इस सप्ताह किसे लेना पड़ेगा कर्ज-कौन लगाएगा अस्पताल के चक्कर? जानें साप्ताहिक राशिफल से


Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज