
उज्जैन. इस दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। 13 अक्टूबर, शुक्रवार को श्राद्ध पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि का महत्व महाभारत सहित कईं धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन उन लोगों का श्राद्ध करना चाहिए जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो जैसे घटना-दुर्घटना में या किसी शस्त्र द्वारा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
13 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 October 2023)
13 अक्टूबर 2023, दिन शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन चतुर्दर्श तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02.11 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:46 से 12:13 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा, सूर्य और बुध कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
13 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 5:59 PM
चन्द्रोदय - Oct 13 5:00 AM
चन्द्रास्त - Oct 13 5:22 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:36 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:50 AM – 05:38 AM
13 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:06 PM – 4:33 PM
कुलिक - 7:53 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:45 AM – 09:31 AM और 12:36 PM – 01:22 PM
वर्ज्यम् - 11:21 PM – 01:06 AM
ये भी पढ़ें-
Navratri 2023: किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा-किस वाहन पर जाएंगी, शुभ-अशुभ संकेत?
Solar Eclipse 2023 In India Date and Time: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शनिवार को, जानें भारत में दिखेगा या नहीं, असर?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।