
पंचांग का इतिहास हजारों साल पुराना है। जब से ज्योतिष शास्त्र का जन्म हुआ है, तभी से पंचांग का प्रचलन भी है। पंचागं में हर उस बात की जानकारी होती है, जो हमारे लिए जरूरी होता है। पंचांग के पांच प्रमुख अंग हैं, ये हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
2 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 December 2023)
2 दिसंबर 2023, दिन शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 05.14 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। शनिवार को पुष्य नक्षत्र शाम 7 बजे तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से मित्र और आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:35 से 10:55 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र तुला में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
2 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:55 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 02 10:08 PM
चन्द्रास्त - Dec 03 11:47 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM – 12:37 PM
अमृत काल - 11:54 AM – 01:39 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:19 AM – 06:07 AM
2 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:36 PM – 2:56 PM
कुलिक - 6:55 AM – 8:15 AM
दुर्मुहूर्त - 08:21 AM – 09:03 AM
वर्ज्यम् - 09:08 AM – 10:55 AM
Meen Rashifal Year 2024: नौकरी-लव लाइफ और बिजनेस, कैसा रहेगा मीन राशि वालों के लिए साल 2024?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।