
उज्जैन. इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। इस दौरान जब भरणी नक्षत्र आता है तो इस दिन भरणी श्राद्ध किया जाता है, इसका महत्व कईं धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार भरणी नक्षत्र का संयोग 2 अक्टूबर, सोमवार को बन रहा है। मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति भरणी नक्षत्र में अपने पितरों का श्राद्ध करता है, उनकी आत्मा को शांति मिलती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
2 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 October 2023)
2 अक्टूबर 2023, दिन सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 07.36 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। सोमवार को भरणी नक्षत्र शाम 06.46 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से चर और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन हषर्ण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 4:42 से 6:11 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की रात चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
2 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - Oct 02 8:21 PM
चन्द्रास्त - Oct 03 10:09 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 AM – 12:39 PM
अमृत काल - 01:49 PM – 03:20 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:46 AM – 05:34 AM
2 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:47 AM – 12:16 PM
कुलिक - 1:44 PM – 3:13 PM
दुर्मुहूर्त - 12:39 PM – 01:27 PM और 03:01 PM – 03:48 PM
वर्ज्यम् - 06:14 AM – 07:48 AM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।