
धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव के अवतार कालभैरव की पूजा का विधान है। कालभैरव का स्वरूप अत्यंत क्रोधी है। शिवजी के इसी अवतार में ब्रह्मा का पांचवां सिर काट दिया था। कालभैरव के अनेक प्राचीन मंदिर हमारे देश में हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
3 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 March 2024)
3 मार्च 2024, दिन रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 08.45 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को अनुराधा नक्षत्र दोपहर 03.55 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:59 से 06:27 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
3 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय - Mar 03 12:26 AM
चन्द्रास्त - Mar 04 12:07 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:15 PM – 01:01 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 05:13 AM – 06:01 AM
3 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:38 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:32 PM – 4:59 PM
दुर्मुहूर्त - 04:54 PM – 05:40 PM
वर्ज्यम् - 09:37 PM – 11:15 PM
ये भी पढ़ें-
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।