Aaj Ka Panchang 4 दिसंबर 2023: आज मघा नक्षत्र होने से बनेगा ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग, जानें राहुकाल का समय

Published : Dec 03, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-4-Dec-2023

सार

Panchang 4 December 2023: 4 दिसंबर, सोमवार को मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। राहुकाल सुबह 08:16 से 09:36 तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी खास वार को किसी विशेष दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। इसे दिशा शूल कहते हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति संबंधित वार को वर्जित दिशा में यात्रा करता है, उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उसे सफलता भी नहीं मिलती। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

4 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 December 2023)
4 दिसंबर 2023, दिन सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सोमवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:16 से 09:36 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र तुला में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

4 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:57 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 04 11:53 PM
चन्द्रास्त - Dec 04 12:21 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 AM – 12:38 PM
अमृत काल - 09:53 PM – 11:41 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:21 AM – 06:09 AM

4 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:56 AM – 12:16 PM
कुलिक - 1:36 PM – 2:56 PM
दुर्मुहूर्त - 12:38 PM – 01:20 PM और 02:45 PM – 03:28 PM
वर्ज्यम् - 09:36 AM – 11:24 AM


ये भी पढ़ें-

Kumbh Rashifal Year 2024: लव या अरेंज मैरिज, बिजनेस या नौकरी, जानें साल 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए क्या ठीक रहेगा?


Meen Rashifal Year 2024: नौकरी-लव लाइफ और बिजनेस, कैसा रहेगा मीन राशि वालों के लिए साल 2024?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज