
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु हैं। हर महीने में 2 एकादशी व्रत किए जाते हैं। इस बार माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी 6 फरवरी, मंगलवार को है। इसे षटतिला एकादशी कहते हैं। इस दिन तिल का उपयोग 6 अलग-अलग कामों में करने का महत्व है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
6 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 February 2024)
6 फरवरी 2024, दिन मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शाम 04.07 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन षटतिला एकादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुद्गर और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से छत्र नाम योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:26 से शाम 04:49 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल, सूर्य और बुध मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
6 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 6:12 PM
चन्द्रोदय - Feb 06 3:40 AM
चन्द्रास्त - Feb 06 2:20 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 12:25 AM – 01:56 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:32 AM – 06:20 AM
6 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:54 AM – 11:17 AM
कुलिक - 12:40 PM – 2:03 PM
दुर्मुहूर्त - 09:21 AM – 10:05 AM और 11:23 PM – 12:14 AM
वर्ज्यम् - 03:12 PM – 04:43 PM और 04:56 AM – 06:27 AM
कब है साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।