Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2023: आज करें उत्पन्ना एकादशी व्रत, चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश

Published : Dec 08, 2023, 05:00 AM IST
8 December 2023 Panchang

सार

8 दिसंबर, शुक्रवार को हस्त नक्षत्र होने से अमृत और चित्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम के योग बनेंगे। साथ ही सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। शुक्रवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। 

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं, मान्यता है कि इसी दिन एकादशी तिथि उत्पन्न हुई थी। इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व है। इस बार ये तिथि 8 दिसंबर, शुक्रवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

8 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 December 2023)
8 दिसंबर 2023, दिन शुक्रवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को हस्त नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से अमृत और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:58 दोपहर 12:18 तक रहेगी।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र तुला में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

8 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 08 2:23 AM
चन्द्रास्त - Dec 08 2:21 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:39 PM
अमृत काल - 03:50 AM – 05:33 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:23 AM – 06:11 AM

8 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:57 PM – 4:17 PM
कुलिक - 8:19 AM – 9:39 AM
दुर्मुहूर्त - 09:07 AM – 09:49 AM और 12:39 PM – 01:22 PM
वर्ज्यम् - 05:30 PM – 07:13 PM


ये भी पढ़ें-

2024 में गृह प्रवेश का टोटा, 6 महीने है शुभ मुहूर्त-अप्रैल में सिर्फ 1


Pradosh Vrat 2024 List: साल 2024 में कब करें प्रदोष व्रत? नोट करें डेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज