Aaj Ka Rashifal 1 August 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला दिन? जानें राशिफल से

Published : Aug 01, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_1-August-2025

सार

Aaj Ka Rashifal 1 August 2025: 1 अगस्त 2025 को शुभ, शुक्ल, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

Aaj Ka Rashifal 1 August 2025: 1 अगस्त, शुक्रवार को मेष राशि वाले की लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। वृष राशि वालों की संतान के कारण टेंशन बढ़ सकती है। मिथुन राशि वाले अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। कर्क राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा। दोस्त अपेक्षा पर खरे नहीं उतरेंगे। विद्यार्थियों को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस के नई आइडिया पर काम करेंगे।

वृषभ राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

संतान के कारण टेंशन बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। मनचाहा भोजन खाने को मिलेगा।

मिथुन राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें नहीं तो नुकसान की संभावना है। सोचे हुए काम पूरे न होने से टेंशन बढ़ सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे। वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने माता पिता व भाई बहनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।

सिंह राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

नौकरी में अधिकारी गलत काम के लिए प्रेशर बना सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खबर आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। पैसों को मामले में किसी भी अधिक विश्वास न करें। सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने से आपकी बात खराब हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

कन्या राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस-नौकरी के लिए दिन अच्छा है। आज धन लाभ के कईं मौके आपको मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। थोड़ा समय परिवार के साथ बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, मौसमी रोग हो सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।

तुला राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस में नई फायदेमंद डील हो सकती है। नौकरी छोड़ने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन इस समय आपको थोड़ा रुकना होगा। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी होगी। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पार्टनर से दिल की बात शेयर करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना का भय बन रहा है। बिजनेस में लाभ होगा और नौकरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। सेहत के हिसाब से दिन ठीक रहेगा। समझदार लोगों से मिलकर धन लाभ का कोई नया आइडिया दिमाग में आ सकता है।

धनु राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

संतान से निराशा होगी। कोर्ट-कचहरी के काम उलझ सकते हैं। दूसरों के विवादों से खुद को दूर रखें, इसी में आपकी भलाई है। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है।

मकर राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

जीवनसाथी से विवाद संभव है। अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है तो आज वह चुका सकते हैं। ज्यादा घर से बाहर न निकलें नहीं तो मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। पुराने संपर्कों का लाभ आज मिल सकता है।

कुंभ राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

लव लाइफ पहले से शानदार रहेगी। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। युवाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। इन्हें कोई बड़ी सफलता आज मिल सकती है। इनकम के सोर्स भी बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

मीन राशिफल 1 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

ससुराल से जुड़ा कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। घर में कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। आप आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे न होने से मन में अंसतोष भी भावना रहेगी। लव लाइफ के मामले उलझ सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज