
Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: 1 जुलाई, मंगलवार को मेष राशि वाले को सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। वृषभ राशि वालों का ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वालों को इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। कर्क राशि वाले दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
इस राशि वालों के सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। पुरानी संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत को लेकर सावधान रहें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
ऑफिस में आज किसी से आपका विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा लेना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है।
पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन शुभ है। सेहत को लेकर सावधान रहें, नहीं तो पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। कोशिश करने के बाद भी आप अपने खर्च पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे।
आज आप दूसरों के मामले में दखल न दें नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी। बिजनेस में आपके फैसले सही साबित होंगे, जिससे परिवार में भी आपको मान-सम्मान मिलेगा। संतान की सफलता से मन खुश होगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस और नौकरी के लिए समय सामान्य है लेकिन पैसों से जुड़ा कोई भी रिस्क लेने से बचें। कानूनी मामलों से दूर रहें, यही आपके लिए अच्छा है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है।
पिता की सहायता से कोई पुराना कर्ज चुकता कर सकते हैं। परिवार का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हाथ आ सकता है। गलत तरीके से पैसा कमाने का विचार आएगा लेकिन ऐसा करने से आप कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
इस राशि के जो लोग काम की तलाश में है, उन्हें रोजगार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। इस समय आप भावुकता में परिवार से जुड़ा कोई गलत फैसला ले सकते हैं। संतान की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। पत्नी से किसी बात पर थोड़ी अनबन हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे करने से बचें। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है। घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं।
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और किसी पर भरोसा न करें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं, खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। दिन अपेक्षा के अनुरूप बीतेगा।
आज ऑफिस में बॉस को आपका आइडिया बहुत पसंद आएंगे। आपका नाम प्रमोशन के लिए रिकमंड हो सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। नया वाहन या मकान आदि आज आप खरीद सकते हैं। दोस्तों की मदद से बिगड़ा हुआ काम फिर से बन सकता है।
इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।