Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: कौन रहेगा डिप्रेशन में-किसे मिलेगी गुड न्यूज? जानें आज का राशिफल

Published : Jun 11, 2025, 06:30 AM IST

Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: 11 जून 2025 बुधवार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस पूर्णिमा से संबंधित उपाय, पूजा आदि किए जाएंगे। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

PREV
113
11 जून 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: 11 जून 2025 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है, जिससे ये डिप्रेशन में जा सकते हैं। वृषभ राशि वालों की वर्क प्लेस पर तारीफ होगी, शेयर बाजार से लाभ होगा। मिथुन राशि वालों की लाइफ ठीक रहेगी, दुश्मन भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कर्क राशि वाले स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 11 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…

213
मेष राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Aries Rashifal)

इस राशि के लोगों की टेंशन अचानक बढ़ सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे न होने से ये डिप्रेशन में जा सकते हैं। हालांकि शाम होते-होते स्थिति बहुत कुछ आपके फेवर में आ सकती है।

313
वृषभ राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Taurus Rashifal)

इस राशि के लोग को धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों की बात विवाह तक पहुंच सकते हैं। शेयर बाजार से बड़ा लाभ होगा। ये लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। वर्क प्लेस पर लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

413
मिथुन राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Gemini Rashifal)

इस राशि के लोग भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो नुकसान संभव है। पैसा उधार देने से भी बचना होगा। लव लाइफ के लिए दिन पहले से ठीक है। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ कर नहीं पाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

513
कर्क राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Cancer Rashifal)

इस राशि के लोगों को लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। उधार दिया पैसा भी आज मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, मनचाहा भोजन भी मिलेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।

613
सिंह राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Leo Rashifal)

नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। इस दिन शुरू किए गए काम से भविष्य में काफी लाभ होगा। सेहत को लेकर खुशखबरी रहेगी क्योंकि पुराने रोगों में आराम मिलेगा। संतान को लेकर कोई चिंता जरूर हो सकती है, इनकी संगति का ध्यान रखें।

713
कन्या राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Virgo Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा, जिससे इनका बजट बिगड़ सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद संभव है। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं कही जा सकती है।

813
तुला राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Libra Rashifal)

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी जैसे मकान-दुकान या प्लॉट खरीद सकते हैं। भविष्य में इस प्रॉपर्टी से इन्हें लाभ होगा। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लवलाइफ की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। नया पार्टनर भी आपको मिल सकता है।

913
वृश्चिक राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Scorpio Rashifal)

कोर्ट-केस में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।

1013
धनु राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Sagittarius Rashifal)

ईमानदारी से किए गए प्रयासों का उचित फल मिलेगा। बिजनेस में किए गए नए प्रयोग फायदे का सौदा साबित होंगे। घर के लिए नई वस्तुएं खरीदने का मन होगा। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार आपके लिए आ सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Capricorn Rashifal)

इस राशि के लोग रिस्क वाले काम करने से बचें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। घर में क्लेश की स्थिति बनेगी। संतान से कष्ट होगा। किसी कानूनी मामले में इनका नाम आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन ठीक नही है।

1213
कुंभ राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Aquarius Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में परेशानी हो सकती है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। पड़ोसियों से छोटी नोंक-झोंक बड़े विवाद का रूप ले सकती है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। संतान के कारण तनाव रहेगा।

1313
मीन राशिफल 11 जून 2025 (Dainik Pisces Rashifal)

इस राशि के लोगों के नौकरी-बिजनेस दोनों में फायदे के योग बन सकते हैं। खासतौर पर जो लोग लोहे के बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें। मनचाह भोजन मिलने से खुशी होगी। संतान की उपलब्धि से गर्व का अहसास होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

Read more Photos on

Recommended Stories