12 January 2024 आज का राशिफल: किसे मिलेगा कर्ज से छुटकारा-कौन वाहन सावधानी से चलाए? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 12 January 2024: 12 जनवरी, शुक्रवार से पौष मास का शुक्ल पक्ष शुरू होगा। इस दिन कालदण्ड, धूम्र, सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 5 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:14 से दोपहर 12:35 तक रहेगा। आज पश्चिम दिशा में यात्रा न करें।

 

Manish Meharele | Published : Jan 11, 2024 6:43 AM IST / Updated: Jan 12 2024, 08:02 AM IST

Aaj Ka Rashifal 12 January 2024: 12 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, ये निगेटिव लोगों से दूर रहें। वृषभ राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी, सेहत में भी सुधार आएगा। मिथुन राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, संतान को बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कर्क राशि वाले धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे, इनका कोई काम बिगड़ सकता है। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

12 जनवरी 2024 मेष राशिफल (12 January 2024 Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 12 जनवरी 2024 के अनुसार, आज आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। हर निर्णय समझदारी से लें। निगेटिव काम करने वाले लोगों से दूर रहें। किसी वजह से मान हानि हो सकती है। रोचक गतिविधियों में समय बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लाइफ स्टाइल में सकारात्मक बदलाव आएगा।

12 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (12 January 2024 Vrisbha Rashifal)
12 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस से जुड़ी बड़ी डील हो सकती है। जमीन-जायदाद से फायदा होगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में पहले से सुधार आएगा।

12 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (12 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 12 जनवरी 2024 के अनुसार, अचानक कोई बड़ा खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है। घर की मरम्मत पर पैसा खर्च होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। संतान की गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। मानसिक रूप से स्वयं को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। किसी से विवाद भी संभव है।

12 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (12 January 2024 Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 12 जनवरी 2024 के अनुसार, करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ईगो के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। संतान की कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

12 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (12 January 2024 Singh Rashifal)
12 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी बात पर किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लाभ के नए रास्ते सामने आएंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी भी चिंता से छुटकारा मिल सकता है।

12 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (12 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 12 जनवरी 2024 के अनुसार, मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से दुख होगा। बिजनेसवुमेन के लिए दिन अच्छा है। कर्ज चुकता होने से मानसिक राहत मिल सकती है। अगर आप नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला बिल्कुल सही है। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

12 जनवरी 2024 तुला राशिफल (12 January 2024 Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 12 जनवरी 2024 के अनुसार, आपका कठोर स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। किसी बात को लेकर परिजनों में गलतफहमी हो सकती है। आपकी सकारात्मक सोच का फायदा आपको मिल सकता है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी।

12 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (12 January 2024 Vrischik Rashifal)
12 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, युवा करियर को लेकर गंभीर नहीं रहेंगे, जिससे इन्हें नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पहले की समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा। राजनीतिक से जुड़े लोगों को फायदा होगा। कोई अपना ही घनिष्ठ मित्र आपको धोखा दे सकता है।

12 जनवरी 2024 धनु राशिफल (12 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 12 जनवरी 2024 के अनुसार, किसी वह से आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी करीबी मित्र की निगेटिव बात आपको हैरान कर सकती है। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

12 जनवरी 2024 मकर राशिफल (12 January 2024 Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 12 जनवरी 2024 के अनुसार, गलतफहमी के चलते किसी से विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी।

12 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (12 January 2024 Kumbh Rashifal)
12 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, विद्यार्थी गलत संगति में पड़ सकते हैं। मशीन या तेल से जुड़ा व्यवसाय काफी लाभदायक हो सकता है। काम की अधिकता रहेगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से ख़ुशी मिलेगी। अपने सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। भाइयों से मधुर संबंध बनाए रखें।

12 जनवरी 2024 मीन राशिफल (12 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 12 जनवरी 2024 के अनुसार, खानपान से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ अच्छे संबंध बना सकते हैं। काम को योजनाबद्ध तरीके से करने से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत और लव लाइफ ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2024 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति पर करें सूर्य पूजा, जानें विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र सहित पूरी डिटेल


Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!