
Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: 15 जुलाई, मंगलवार को मेष राशि वालों को बिजनेस-नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वृष राशि वालों के मन में अंजाना भय रहेगा। मिथुन राशि वाले स्थाई संपत्ति खरीदने में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। कर्क राशि वालों को कोई पुरानी बात डिस्टर्ब कर सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
नौकरी-बिजनेस में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ के हिसाब से भी दिन अच्छा है। वर्क प्लेस पर आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। पार्टनरशिप के कामों में कोई बड़ा डिसीजन न लें। खर्चा ज्यादा हो सकता है, इसलिए बजट पहले से तय कर लें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
आज मन में कोई अनजाना डर रहेगा। आपके कामों में अचानक रुकावटें आ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके फेवर में नहीं होगा, जिससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग बिल्कुल नहीं मिलेगा। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। पिता के सहयोग से नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा आज मिलने की संभावना है।
आज आपको भाइयों से मदद मिलेगी। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। दोस्तों या प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। कोई पुरानी बात डिस्टर्ब कर सकती है।
आज जल्दबाजी में कोई काम बिगड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से कोई सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे आप नाराज हो सकते हैं। कुछ गलत बात बोलकर अपने अपनी मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
पारिवारिक मसले आपसी समझ से सुलझ सकते हैं। लोग आज आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क होगा, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नौकरी में काम की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। जमीन-जायदाद के मामले उलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। किसी से मदद मांगने में संकोच हो सकता है। संतान के मामलों में परेशानी हो सकते है।
आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे होने का फायदा भविष्य में मिलेगा। सुख-सुविधा की कोई वस्तु खरीदने का विचार हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सेहत भी ठीक रहेगी।
परिवार में किसी से झूठ बोलकर आज आप फंस सकते हैं। कोई ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें आप कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाएंगे। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। नस या मसल्स में खींचाव हो सकता है।
इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार वालों की मदद से धन लाभ हो सकता है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा हो सकता है। अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखें नहीं तो पुराना रोग फिर लौट सकता है।
माता-पिता से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। दुश्मनों से सावधान रहें। आज थोड़ी-सी लापरवाही भी आपको परेशान कर सकती है। रक्त संबंधी विकार होने की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में कोई अशुभ घटना होने के इशारे मिल सकते हैं। संतान पर नजर रखें।
आज बातचीत करके आप लोगों पर अपना प्रभाव जमा सकते हैं। रोमांस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण काम निपट सकते हैं। जीवनसाथी नौकरीपेशा है तो उसे तरक्की मिल सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।